आजमगढ़।शिब्ली नेशनल कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में एम.ए. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का वातावरण उल्लास, उत्साह और भावनाओं से परिपूर्ण रहा।
कॉलेज की परंपरा के अनुसार कार्यक्रम की शुरुआत उस्मान सानी द्वारा तिलावते-ए-कलाम पाक से हुई, जिसकी आयत ने एकता, प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. शफ़ीउज्ज़मां, डॉ. जफ़र आलम एवं शफकत उस्मानी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा जीवन में निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब सत्यम प्रजापति, मिस फेयरवेल रेशम अफरोज, मिस इवेंट डिम्पल यादव तथा मिस्टर इवेंट दिव्यशक्ति कुमार गौतम को प्रदान किया गया।
प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों में दिलशेर अली, प्रतिभा, सृष्टि, प्रियंका, मोनिका, मधु, एलिजा, अक्सा, सानिया, सत्यम, शिवम, मोहम्मद यासीन एवं उस्मान सानी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। वहीं अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों में सुखविंदर, अखिल, आकाश, अनिल, नम्रता सिंह, मिताली, शिफा, आदित्य, नेहा, ममता, रेशम अफरोज, शमा, साहिबा, सृष्टि शर्मा, प्रज्ञा एवं अनिल चौहान की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
अपने संबोधन में विभागाध्यक्ष डॉ. शफ़ीउज्ज़मां ने कहा, “विदाई किसी अंत का प्रतीक नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत का संकेत है। आप सभी यहां से जो ज्ञान, संस्कार और अनुभव लेकर जा रहे हैं, वही आपके जीवन की दिशा तय करेंगे।”
इसी क्रम में मिस्टर इवेंट दिव्यशक्ति कुमार गौतम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह विदाई केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन अनमोल पलों की याद है जो हमने साथ बिताए हैं। ये यादें जीवनभर प्रेरणा देती रहेंगी।”
कार्यक्रम का सफल संचालन सृष्टि मिश्रा एवं प्रतिभा यादव द्वारा किया गया। समारोह के अंत में सभी विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भावुक मन से एक नई यात्रा की ओर अग्रसर होने का संकल्प लिया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *