WhatsApp Image 2026 07 21 at 19.21.37 1
9 / 100 SEO Score

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान विपक्षी दल सरकार को बदनाम कर रहे: प्रेम शुक्ल

सुल्तानपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने गृह जनपद में प्रेसवार्ता कर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को अराजक करार देते हुए कहा कि पूरा विपक्ष निराश है। साथ ही उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से परेशान विपक्षी दल सरकार को बदनाम करने की साजिश कर रहे है ।
प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है और उनके लिए बेहतर विकल्प तैयार कर रही है जो कांग्रेस, सपा और आम आदमी पार्टी को नागवार गुजर रहा है।
यही कारण है कि कुछ छात्रों को बरगलाकर विपक्षी दल सरकार के खिलाफ अराजक माहौल बनाने की कोशिश कर रहे है। प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अयोध्या में हुई चंदा चोरी में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार कठोर कार्यवाही करेगी।
पत्रकार वार्ता में भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल के साथ जिलाअध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह राणा, मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी , वरिष्ठ नेता बृजेश वर्मा , लक्ष्मीकांत दुबे, शिवाकांत मिश्रा समेत बड़ी संख्या भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *