लखनऊ/महराजगंज– समाजवादी पार्टी ही सामाजिक न्याय राज की स्थापना कर सकती है और पिछड़े दलित अल्पसंख्यक महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान दे सकती है। भाजपा राज में पिछड़ों दलितों गरीबों मजदूरों किसानों को न्याय नहीं मिल सकता। सभी लोग मिलकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायें।
उक्त बातें आज महराजगंज के नौतनवा विधानसभा के परिणय उत्सव लान तथा फरेंदा विधानसभा के ओम मैरेज हॉल कोल्हुई बाजार में आयोजित विश्वकर्मा पीडीए जनपंचायत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्वमन्त्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा।
पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा आज देश अखिलेश यादव की तरफ उम्मीद लगायें है कि वही उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को हटा सकते हैं और पीडीए की बड़ी ताकत बनाकर समाजवादी न्याय राज की स्थापना कर सकते हैं। भाजपा राज में संविधान लोकतंत्र और आरक्षण पर आज भी खतरा है। जनता की आवाज को दबाया और डराया जा रहा है और सरकार के विरूद्ध बोलने पर उनके विरुद्ध फर्जी मुकदमा लगा दिया जाता है। समाजवादी पार्टी लगातार पीडीए वर्ग की आवाज बनकर उनकी लड़ाई लड रही है।
विश्वकर्मा ने कहा भाजपा के पास विकास का मुद्दा नहीं है। भाजपा पिछड़ों दलितों महिलाओं को धर्म में उलझाती है वोट लेकर सरकार बनाती है और सबसे ज्यादा उत्पीड़न अपमान अत्याचार पीडीए वर्ग पर करती है। भाजपा सरकार में पिछड़े वर्ग को विशेष कर विश्वकर्मा समाज को टारगेट किया जा रहा है। भाजपा राज में विश्वकर्मा समाज के नौजवानो की हत्याए बेटियों के साथ दुष्कर्म हुए। भाजपा राज में अपराधियों का मनोबल बढ़ा है और सत्ता संरक्षण में अपराध कर रहे हैं। भाजपा राज पिछड़े और दलित महिलाएं आदिवासी सुरक्षित नहीं है।
भाजपा के लोग आरक्षण विरोधी है। 10 वर्ष के भाजपा राज में पिछडे दलितों के आरक्षण में 11514 आरक्षित पदों की लूट किया है। नौकरियों के सभी पदों पर सरकार चहेते सामान्य वर्ग को नौकरी दे दी।और पिछड़े दलितों का हक मारा गया। भाजपा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान का सम्मान नहीं करती।
पिछड़े दलितो के वोट के अधिकार को छीनना चाहते हैं। भाजपा लोकतंत्र को समाप्त करना चाहती हैं। आप सभी से अपील है कि लोकतंत्र संविधान और आरक्षण बचाने के लिये प्रदेश से भाजपा सरकार हटाये और समाजवादी सरकार बनाकर लोकतंत्र संविधान और आरक्षण को बचाने का काम करें।भाजपा सरकार गरीब किसान नौजवान पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक विरोधी सरकार है। भाजपा शिक्षा नौकरी आरक्षण नहीं देना चाहती। इसलिए 26000 प्राइमरी स्कूलों को बन्द कर दिया। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी स्कूलों को पुनः खोला जायेगा और गरीब पिछड़े दलित को शिक्षा नौकरी आरक्षण देने का काम किया जायेगा।
विश्वकर्मा ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में अखिलेश यादव ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा की छुट्टी घोषित किया था। भाजपा सरकार ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा दिवस की छुट्टी को निरस्त कर भगवान विश्वकर्मा का अपमान कर दिया। विश्वकर्मा समाज के हित में समाजवादी पार्टी की सरकार में किये गये सभी कार्य जैसे विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी विश्वकर्मा समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र कुटीर उद्योग हेतु जमीन का पट्टा का आदेश भाजपा सरकार ने निरस्त कर विश्वकर्मा समाज के साथ अन्याय किया है। विश्वकर्मा समाज भाजपा सरकार के अन्याय अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। विश्वकर्मा समाज भाजपा को वोट नहीं करें और समाजवादी पार्टी की सरकार बनायें तभी विश्वकर्मा समाज का सम्मान सुरक्षा अधिकारी मिलेगा।
भाजपा सरकार का प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल योजना केवल विश्वकर्मा वर्ग लोहार बढ़ई सोनार कुम्हार नाई आदि को मजदूर बनाता है। भाजपा सरकार शिक्षा नौकरी रोजगार नहीं देना चाहती केवल पढ़ें लिखे नौजवान को टूल किट्स देकर मजदूरी कराना चाहती है।
अखिलेश यादव गरीबों को शिक्षा देकर अधिकारी बनाना चाहते हैं और भाजपा सरकार टूल किट्स देकर मजदूर बनाना चाहती है। यह सरकार विश्वकर्मा पीडीए की विरोधी है। इस सरकार के रहते पीडीए समाज को कभी न्याय नहीं मिल सकता।
समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जायेगा।सभी को मुफ्त शिक्षा मुफ्त इलाज मुफ्त दवा मुफ्त सिंचाई मुफ्त लैपटॉप दिया जायेगा। सभी को नौकरी रोजगार दिया जायेगा। पिछड़े और दलित समाज का आरक्षण लागू किया जायेगा। महिलाओं को समाजवादी पेंशन 40 हजार रुपए सालाना दिया जायेगा।सभी को सम्मान और अधिकार दिया जाएगा।सभी लोग मिलकर समाजवादी सरकार बनायें और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनायें।
विधानसभा नौतनवा में पीडीए जन चौपाल की
अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव जिलाध्यक्ष संचालन विजय बहादुर गौतम ब्लॉक अध्यक्ष ने किया।
कार्यक्रम को विक्रम यादव विधानसभा अध्यक्ष,बैजू यादव राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी, सरवन पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अंबेडकर वाहिनी, अमित यादव, राजू दुबे जिला उपाध्यक्ष, राम आशीष यादव जिला पंचायत सदस्य, प्रणय कुमार गौतम जिला उपाध्यक्ष, राजेश यादव, जयप्रकाश यादव, अमित यादव, रामचंद्र बौद्ध, बलराम प्रजापति, अमित चौबे, अमरनाथ साहनी,vजिला पंचायत सदस्य, संजय कनौजिया जिला अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी, भोला चौधरी, रघुपति विश्वकर्मा, चंद्रकेश विश्वकर्मा, रघुवर यादव, अनिल यादव, सफाद अली,जिला पंचायत सदस्य राहुल शर्मा, शिवेंद्र पटेल, रतनजोत शर्मा, रामराज विश्वकर्मा प्रेम विश्वकर्मा गोपाल विश्वकर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा रामनयन विश्वकर्मा उमेश विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा वीरेंद्र विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा रामानंद विश्वकर्मा अंगद विश्वकर्मा रामानंद विश्वकर्मा राधेश्याम विश्वकर्मा अंगद विश्वकर्मा दीपक विश्वकर्मा राजेंद्र शर्मा नीरज शर्मा सुनील शर्मा महेंद्र शर्मा वीरेंद्र विश्वकर्मा उमेश चन्द्र विश्वकर्मा अजय शर्मा रमेश शर्मा महेंद्र शर्मा गुड्डू रंगीला शर्मा विभुवनधारी अनिल विश्वकर्मा जगजीवन विश्वकर्मा नेत्र रंजन शर्मा सहित आदि लोग उपस्थित थे।
विधानसभा फरेंदा में पीडीए चौपाल की अध्यक्षता अरविंद यादव विधानसभा अध्यक्ष
संचालन बाबर अहमद अब्बासी जिला उपाध्यक्ष ने किया।
पीडीए चौपाल को विधानपरिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे पूर्व विधायक विनोद तिवारी विद्या सागर यादव प्रणय कुमार गौतम,जिला उपाध्यक्ष सिंहबली विश्वकर्मा,राजेश यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, अमित चौबे भाई रामलाल यादव, राहुल विश्वकर्मा, अरविंद विश्वकर्मा, देवेंद्र विश्वकर्मा, अंगद शर्मा, विजय बहादुर चौधरी, रामललित मौर्य,सरजू यादव दीपक पांडेय, राकेश यादव, शैलेन्द्र यादव, राकेश यादव अर्जुन विश्वकर्मा योगेंद्र विश्वकर्मा कपिल देव विश्वकर्मा घनश्याम विश्वकर्मा जगदीश विश्वकर्मा दुर्गा विश्वकर्मा डा० रामदयाल विश्वकर्मा डा० सतीश विश्वकर्मा भगवान दास विश्वकर्मा राजू विश्वकर्मा आनन्द विश्वकर्मा मनीष विश्वकर्मा लालजी विश्वकर्मा साधू विश्वकर्मा राम प्रीत विश्वकर्मा गौरी विश्वकर्मा परसुराम विश्वकर्मा हरिश विश्वकर्मा डा० गोबिंद विश्वकर्मा देवेन्द्र विश्वकर्मा राजेश विश्वकर्मा रामाकांत विश्वकर्मा बड़ी संख्या में विश्वकर्मा समाज पिछड़े समाज के लोग उपस्थित थे।
