images
6 / 100 SEO Score

बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पूजा शुक्ला ने फेसबुक पर जारी किया संपर्क नंबर।फैजुल्लागंज-दाउदनगर समेत प्रभावित इलाकों के लोगों से सहायता के लिए संपर्क करने की अपील।

लखनऊ- उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज, दाउदनगर समेत कई इलाकों में लगातार बाढ़ और जलभराव से बिगड़ते हालात के बीच समाजवादी पार्टी की नेता पूजा शुक्ला ने अपने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट साझा कर प्रभावित लोगों की मदद के लिए संपर्क नंबर जारी किया है।
अपने फेसबुक पोस्ट में पूजा शुक्ला ने कहा है कि बाढ़ से प्रभावित जिन भी मोहल्लों में लोगों को किसी भी प्रकार की सहायता की जरूरत हो, वे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि अपने स्तर से हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
पूजा शुक्ला की यह अपील ऐसे समय में सामने आई है, जब फैजुल्लागंज, दाउदनगर समेत लखनऊ उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में लगातार बाढ़ और जलभराव के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं।
उन्होंने प्रभावित लोगों से जरूरत पड़ने पर संपर्क करने की अपील की है।
संपर्क सूत्र : 6394185967

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *