3
18 / 100 SEO Score

कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.

आराधना मिश्रा तीन बार की विधायक हैं और वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं. वह दो दशक से ज्यादा समय से राजनीति में सक्रिय हैं

4

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. कांग्रेस ने रामपुर खास से विधायक और CLP नेता आराधना मिश्रा को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. वहीं, सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. दोनों नियुक्तियों के साथ यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की चर्चाओं पर अब विराम लग गया है.

youtube placeholder image

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि कांग्रेस अपने सभी गठबंधन के सहयोगियों के साथ मिलकर पूरी ताकत से विधानसभा चुनाव लड़ेगी और वर्ष 2027 में प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी।

सपा के पीडीए की तर्ज पर कांग्रेस के संगठन में भी पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के प्रतिनिधित्व को लेकर मोना ने कहा कि कांग्रेस एक टीम है। पूरी टीम मिलकर उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने के लिए काम करेगी।

प्रतापगढ़ के रामपुर खास विधानसभा की विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को देर रात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। अंबेडकर चौराहे स्थित कांग्रेस कार्यालय पर दोपहर करीब एक बजे जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच जमकर जश्न मनाया।

कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और ढोल की थाप पर जमकर डांस किया।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने के बाद शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

सीट शेयरिंग के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि किस दल को कितनी सीटें मिलेंगी, इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। कार्यकर्ताओं का काम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना तथा संगठन को मजबूत करना है। जश्न के दौरान कांग्रेस के प्रदेश सदस्य प्रशांत शुक्ला, महेंद्र शुक्ला, सरोज कश्यप, अधिवक्ता मकरंद शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव कर दिया है पार्टी ने प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक आराधना मिश्रा मोना को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि वह सभी लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगी। आराधना मिश्रा को निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की जगह पर कुर्सी दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि अजय राय को लेकर उन्होंने कहा कि वह उनके बड़े भाई है। उनका स्नेह, उनका आशीर्वाद, उनका सहयोग हमेशा साथ रहा है, आगे भी रहेगा। आराधना मिश्रा के अध्यक्ष बनने के बाद उनकी संपत्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

34 करोड़ की है मालकिन

आराधना मिश्रा के यूपी चुनाव 2022 के हलफनामे के मुताबिक, रामपुर खास विधायक 34 करोड़ 6 लाख 21 हजार 305 रुपये की मालकिन हैं। 2013 के उपचुनाव के हलफनामे के मुताबिक, अराधना मिश्रा की संपत्ति 23 करोड़ 86 लाख रुपये थी। वर्ष 2017 में यह राशि 32 करोड़ 33 लाख हो गई थी। उन्होंने अपनी कमाई का जरिया सामाजिक कार्य, निवेश और पति की आय को बताया है। उनके पास एक करोड़ 7 लाख 43 हजार 289 रुपये की चल संपत्ति है।

चुनावी हलफनामे में रामपुर खास विधायक ने अपने पास 30,000 रुपये कैश बताए थे। उनके पति के नाम पर चार करोड़ 95 लाख 24 हजार 297 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, पहली संतान के नाम पर 1,39,296 रुपये, दूसरी संतान के नाम पर 1,94,411 रुपये और तीसरी संतान के नाम पर 6 करोड़ 6 लाख 1 हजार 293 रुपये की चल संपत्ति है।

गन की हैं शैकीन

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा गन की भी शौकीन हैं। उनके पास एक लाख 25 हजार रुपये मूल्य की पिस्टल है। उनके पति भी एक लाख रुपये की पिस्टल रखते हैं। आराधना मिश्रा के पास 400 ग्राम सोना है। 2022 के मुताबिक इसकी कीमत 18 लाख रुपये आंकी गई है। वहीं, उनके पास दो किलो चांदी भी है। इसकी कीमत एक लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

आराधना मिश्रा के पति के पास 50 ग्राम सोने के जेवर हैं। इसकी कीमत 2 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। वहीं उनके पास तीन लाख रुपये मूल्य की 5 किलोग्राम चांदी होने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही, उनके पास 6 लाख रुपये मूल्य के रतन हैं।

75 लाख की अचल संपत्ति

आराधना मिश्रा मोना के नाम पर 75 लाख 20 हजार रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें नई दिल्ली के फिरोजशाह रोड पर स्थित अपार्टमेंट में फ्लैट का जिक्र है। उनके पति के नाम पर 27 करोड़ 25 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। इसमें खेती की जमीन, कॉमर्शियल बिल्डिंग और लखनऊ में घर शामिल है। उनके बेटे के नाम पर 28 करोड़ 20 हजार रुपये की अचल संपत्ति का जिक्र किया गया है। कांग्रेस विधायक के नाम पर छह केस दर्ज हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *