जंतर-मंतर प्रदर्शन में FRS से बड़ा खुलासा, 2,500 से अधिक ‘रिकॉर्डेड’ व्यक्तियों की पहचान: सूत्र
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (FRS) कैमरों से लैस वैन तैनात की थी
इसी तकनीक की मदद से अब तक करीब 2,500 ऐसे लोगों की पहचान हुई है, जिनका डेटा पहले से दिल्ली पुलिस के रिकॉर्ड में मौजूद है
सूत्रों का दावा है कि FRS के जरिए जिन लोगों की पहचान हुई है, वे पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हैं
इसके बाद प्रदर्शन में उपद्रवी या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की मौजूदगी को लेकर जताई जा रही आशंकाओं को बल मिला है
जानकारी के मुताबिक, FRS वैन को जंतर-मंतर के प्रवेश द्वार पर तैनात किया गया था। इस तकनीक का इस्तेमाल आमतौर पर गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली और नववर्ष जैसे संवेदनशील आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाता है
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस को पहले से इनपुट मिला था कि प्रदर्शन में ऐसे लोग शामिल हो सकते हैं जो कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करें
इसी आशंका के आधार पर FRS प्रणाली की तैनाती
