भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश आगमन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता & प्रवक्ता अंशू अवस्थी का बयान ओर प्रदेशवासियों के बीजेपी अध्यक्ष से सवाल
भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन से उत्तर प्रदेश की जनता चाहें युवा हों, किसान हों, दलित हो या महिलाएं और सभी सवाल कर रहे हैं कि पिछले 10 साल की योगी आदित्यनाथ सरकार में पेपर क्यों लीक हुए, नौकरियां क्यों नही मिली,70 लाख नौकरियों का वादा था, किसानों का कर्जा क्यों नही माफ़ हुआ, भ्रष्टाचार क्यों बढ़ गया ? क्या इसका जवाब देंगें भाजपा अध्यक्ष ?
प्रदेश के दलित और महिलायें हिसाब किताब और सवाल पूछ रही है, योगी सरकार में दलितों और महिलाओं को निशाना बनाकर क्यों मारा गया, और सरकार अपराधियों को बचाती रही
प्रदेश में 10 साल में 1000 से ज़्यादा ब्राह्मणों की हत्या हुई, योगी आदित्यनाथ सरकार जातिवादी मानसिकता से काम करती है

