खुर्रम नगर पेट्रोल पंप परिसर में संचालित पंजाबी फ्लेवर्ड फूड हब रेस्टोरेंट में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। आग की लपटें करीब 10 फीट ऊपर तक उठीं। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग एसी के कंप्रेसर में विस्फोट होने के बाद लगी।

वहीं कुछ लोगों का कहना है कि पास ही बिजली के खंभे में शॉर्ट सर्किट से आग कैंटीन में पहुंच गई। देखते ही देखते लपटों ने रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एसडीआरएफ की टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। पेट्रोल पंप परिसर में रेस्टोरेंट का अवैध रूप से संचालन हो रहा था। शुक्रवार को रेस्टोरेंट बंद था। यदि खुला होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY 

PUBLISHED PAN INDIA

TUNE WITH US FOR LATEST NEWS AROUND THE GLOBE


 

This will close in 20 seconds

Translate »