मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०५:५४
सूर्यास्त: – १८:५४
चन्द्रोदय: – १८:४४
चन्द्रास्त:
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – पूर्णिमा (२२:५२ से प्रतिपदा)
नक्षत्र – स्वाति (२८:३५+ से विशाखा)
योग – सिद्धि (२१:१३ से व्यतीपात)
प्रथम करण – विष्टि भद्रा (१०:०० तक)
द्वितीय करण – बव (२२:५२ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – मेष
चंद्र – तुला
मंगल – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मेष (अस्त, पूर्व , मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त – ११:५८ से १२:५०
अमृत काल – १८:५६ से २०:४१
विजय मुहूर्त – १४:३४ से १५:२६
गोधूलि मुहूर्त – १८:५३ से १९:१५
सायाह्न सन्ध्या – १८:५४ से २०:००
निशिता मुहूर्त – २४:०२+ से २४:४६+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:२६+ से २९:१०+
राहुकाल – १०:४७ से १२:२४
गुलिक काल – ०७:३१ से ०९:०९
यमगण्ड – १५:३९ से १७:१७
दुर्मुहूर्त – ०८:३० से ०९:२२
वर्ज्य – ०८:२० से १०:१०
भद्रा – ०५:५४ से १०:००
आडल योग – ०५:५४ से २८:३५+
होमाहुति – चन्द्र
दिशा शूल – पश्चिम
राहुकालवास – दक्षिण-पूर्व
अग्निवास – पाताल (२२:५२ से पृथ्वी)
भद्रावास – पाताल ( १०:०० तक)
चन्द्रवास – पश्चिम
शिववास – श्मशान में (२२:५२ से गौरी के साथ)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(उत्तर) जौ, राई का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
वैशाख पूर्णिमा, वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा, कूर्म जयंती, चण्डिका जयंती, चित्रा पूर्णनामी, महाराष्ट्र स्थापना दिवस, गुजरात स्थापना दिवस, महर्षि भृगु जयंती, टेकचन्द महराज जयंती, गुरू गोरखनाथ प्रकटोत्सव, अन्वाधान आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २८:३५+ तक जन्मे शिशुओं के नाम स्वाति नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (रू, रे, रो) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:०४ से ०६:४४
वृषभ – ०६:४४ से ०८:४२
मिथुन – ०८:४२ से १०:५६
कर्क – १०:५६ से १३:१२
सिंह – १३:१२ से १५:२४
कन्या – १५:२४ से १७:३४
तुला – १७:३४ से १९:४९
वृश्चिक – १९:४९ से २२:०५
धनु – २२:०५ से २४:१०+
मकर – २४:१०+ से २५:५७+
कुम्भ – २५:५७+ से २७:२९+
मीन – २७:२९+ से २९:००+
पञ्चक रहित मुहूर्त
मृत्यु पञ्चक – ०५:५४ से ०६:४४
अग्नि पञ्चक – ०६:४४ से ०८:४२
शुभ मुहूर्त – ०८:४२ से १०:५६
रज पञ्चक – १०:५६ से १३:१२
शुभ मुहूर्त – १३:१२ से १५:२४
चोर पञ्चक – १५:२४ से १७:३४
शुभ मुहूर्त – १७:३४ से १९:४९
रोग पञ्चक – १९:४९ से २२:०५
शुभ मुहूर्त – २२:०५ से २२:५२
मृत्यु पञ्चक – २२:५२ से २४:१०+
अग्नि पञ्चक – २४:१०+ से २५:५७+
शुभ मुहूर्त – २५:५७+ से २७:२९+
रज पञ्चक – २७:२९+ से २८:३५+
शुभ मुहूर्त – २८:३५+ से २९:००+
शुभ मुहूर्त – २९:००+ से २९:५३+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
ज्ञान का उद्देश्य केवल बुद्धि नहीं, हृदय की जागृति है, अहंकार और मनमुटाव, मनुष्य के चरित्र को सबसे पहले लज्जित करते हैं॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए फायदे की नई राह खोल सकता है। आपके फैसले सटीक बैठेंगे और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी आपको खुश कर देगी। पुराने दोस्त से मुलाकात दिल को सुकून देगी, वहीं ससुराल पक्ष से भी कोई खास मिलने आ सकता है। बस ध्यान रखें। मां की किसी बात को हल्के में न लें, वरना नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिल की कोई बड़ी इच्छा पूरी होकर आपको खुशी से भर देगी। घर में सरप्राइज जैसा माहौल बनेगा और अपनों के साथ हंसी-खुशी का समय बीतेगा। छोटे बच्चों की सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। कोई फैसला बिना सोचे न लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है। भाई-बहनों के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज कुछ नया शुरू करने की हलचल आपके मन में रहेगी। शादीशुदा जीवन में सम्मान और समझ बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्य को लेकर काफी सजग रहेंगे, लेकिन विरोधियों की बातों में आने से बचें। पुराने अटके काम पूरे करने की कोशिश सफल होगी। उधार लेने से दूरी बनाकर रखें। वापसी मुश्किल हो सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन राहत और प्रगति लेकर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े फैसले आपके पक्ष में रहेंगे और आपकी कला-कौशल में निखार दिखेगा। मेहनत रंग लाएगी, लेकिन किसी करीबी से धोखा मिलने की आशंका भी है। सतर्क रहें। पिता का सहयोग आपकी बड़ी समस्या को हल कर सकता है।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज सुख-सुविधाओं में इजाफा आपको संतुष्टि देगा। राजनीति या नेतृत्व से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। जीवनसाथी के साथ हल्की नोकझोंक हो सकती है, इसलिए संयम रखें। किसी जोखिम भरे काम से दूरी बनाना ही बेहतर रहेगा। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज खुशियों और सुकून से भरा दिन है। परिवार का पूरा साथ मिलेगा, लेकिन संतान की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। पढ़ाई और कौशल में सुधार देखने को मिलेगा। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है और घर में कुछ नया बदलाव या रिनोवेशन शुरू हो सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज बिजनेस में थोड़ी उलझनें आ सकती हैं, लेकिन परिवार के साथ समय बिताकर मन खुश रहेगा। बच्चों के साथ घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के जीवन में खास मुलाकात हो सकती है। आपकी मेहनत आखिरकार रंग लाएगी और आपको उसका पूरा फल मिलेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज कमाई के नए रास्ते खुलेंगे और हर काम में सफलता आपके साथ होगी। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी से मन प्रसन्न रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। बस अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और इलेक्ट्रॉनिक चीजों से सावधानी बरतें।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। परिवार का सहयोग और माता-पिता का आशीर्वाद आपके रुके काम पूरे कराएगा। भाई-बहनों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। कोई बड़ी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। यात्रा फिलहाल टालना ही बेहतर होगा।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज अधूरे काम पूरे करने का समय है। नौकरी के नए अवसर आपके लिए दरवाजे खोल सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माँ की भावनाओं का ख्याल रखें और आसपास के लोगों को पहचानकर ही भरोसा करें। आप कुछ अलग और खास करने की दिशा में बढ़ेंगे।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज जिम्मेदारी निभाने का दिन है और आप इसमें सफल भी रहेंगे। सुख-समृद्धि बढ़ेगी और नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। बिजनेस की अटकी डील फाइनल होने के संकेत हैं। बस माँ की सेहत को नजरअंदाज न करें।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन शांति और आनंद से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा। परिवार में छोटी-मोटी बहस हो सकती है, इसलिए संयम रखें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है और विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे।
▬▬▬๑⁂❋⁂๑▬▬▬
षड् दोषाः पुरुषेणेह हातव्याभूतिमिच्छता !
निद्रा तद्रा भयं क्रोधः
आलस्यं दीर्घसूत्रता॥
माता महालक्ष्मी देवी जी की जय।





Leave a Reply