आज का पञ्चाङ्ग एवम् राशिफल गुरूवार २३ अप्रैल २०२६
मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०६:००
सूर्यास्त: – १८:५१
चन्द्रोदय: – ११:१२
चन्द्रास्त: – २५:१३+
अयन – उत्तरायण
ऋतु: ☀️ग्रीष्म
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – वैशाख
पक्ष – शुक्ल
तिथि – सप्तमी (२०:४९ से अष्टमी)
नक्षत्र – पुनर्वसु (२०:५७ से पुष्य)
योग – सुकर्मा (०६:०८ से धृति, २७:३२+ से शूल)
प्रथम करण – गर (०९:४५ तक)
द्वितीय करण – वणिज (२०:४९ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – मेष
चंद्र – कर्क
मंगल – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध – मीन (उदित, पूर्व , मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – वृषभ (उदित, पूर्व, मार्गी)
शनि – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त – १२:०० से १२:५१
अमृत काल – १८:४१ से २०:११
गुरू पुष्य योग – २०:५७ से २९:५९+
सर्वार्थ सिद्धि योग – अहोरात्र
अमृत सिद्धि योग – २०:५७ से २९:५९+
विजय मुहूर्त – १४:३४ से १५:२५
गोधूलि मुहूर्त – १८:५० से १९:१२
सायाह्न सन्ध्या – १८:५१ से १९:५८
निशिता मुहूर्त – २४:०३+ से २४:४७+
ब्रह्म मुहूर्त – २८:३१+ से २९:१५+
राहुकाल – १४:०२ से १५:३८
गुलिक काल – ०९:१३ से १०:४९
यमगण्ड – ०६:०० से ०७:३६
दुर्मुहूर्त – १०:१७ से ११:०८
वर्ज्य – ०९:३५ से ११:०६
भद्रा – २०:४९ से २९:५९+
आडल योग – ०६:०० से २०:५७
होमाहुति – शुक्र
दिशा शूल – दक्षिण
राहुकाल वास – दक्षिण
अग्निवास – आकाश (२०:४९ से पाताल)
भद्रावास – मृत्यु (२०:४९ से पूर्ण रात्रि)
चन्द्रवास – पश्चिम (१५:१३ से उत्तर)
शिववास – भोजन में (२०:४९ से श्मशान में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – रोग
३ – उद्वेग ४ – चर
५ – लाभ ६ – अमृत
७ – काल ८ – शुभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – अमृत २ – चर
३ – रोग ४ – काल
५ – लाभ ६ – उद्वेग
७ – शुभ ८ – अमृत
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
(दक्षिण दिशा को छोड़कर) दही का सेवन करके यात्रा करें
तिथि विशेष
वैशाख शुक्ल सप्तमी, गंगा सप्तमी आदि
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज २०:५७ तक जन्मे शिशुओं के नाम पुनर्वसु नक्षत्र के अनुसार क्रमशः (के, को, हा, ही) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है॥
उदय लग्न मुहूर्त
मेष – ०५:३५+ बजे से ०७:१५
वृषभ – ०७:१५ से ०९:१४
मिथुन – ०९:१४ से ११:२७
कर्क – ११:२७ से १३:४३
सिंह – १३:४३ से १५:५५
कन्या – १५:५५ से १८:०६
तुला – १८:०६ से २०:२०
वृश्चिक – २०:२० से २२:३६
धनु – २२:३६ से २४:४२+
मकर – २४:४२+ से २६:२८+
कुम्भ – २६:२८+ से २८:०१+
मीन – २८:०१+ से २९:३१+
पञ्चक रहित मुहूर्त
अग्नि पञ्चक – ०६:०० से ०७:१५
शुभ मुहूर्त – ०७:१५ से ०९:१४
रज पञ्चक – ०९:१४ से ११:२७
शुभ मुहूर्त – ११:२७ से १३:४३
चोर पञ्चक – १३:४३ से १५:५५
शुभ मुहूर्त – १५:५५ से १८:०६
रोग पञ्चक – १८:०६ से २०:२०
शुभ मुहूर्त – २०:२० से २०:४९
मृत्यु पञ्चक – २०:४९ से २०:५७
अग्नि पञ्चक – २०:५७ से २२:३६
शुभ मुहूर्त – २२:३६ से २४:४२+
रज पञ्चक – २४:४२+ से २६:२८+
शुभ मुहूर्त – २६:२८+ से २८:०१+
चोर पञ्चक – २८:०१+ से २९:३१+
रज पञ्चक – २९:३१+ से २९:५९+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
जब लोग दाग ढूंढने में व्यस्त हों तो समझ लेना आप की चमक उनसे बर्दाश्त नहीं हो रही है॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका व्यक्तित्व नेतृत्व से चमकेगा। लोग खुद आपकी बात मानेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में बड़ा अवसर बन सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, आज शब्द ही आपकी ताकत भी हैं और कमजोरी भी। बोलने से पहले सोचें। माता-पिता की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में फोकस बनाए रखना होगा। कोई पुराना लेन-देन या विवाद सुलझने से मन हल्का और संतुष्ट रहेगा।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बेहद खास है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा पद मिल सकता है, जिससे आपकी पहचान और बढ़ेगी। आसपास के लोगों को पहचानना जरूरी है। हर कोई आपका शुभचिंतक नहीं है। संतान की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जो आपका दिल खुश कर देगी। परिवार में किया हुआ कोई वादा आज निभाना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याएं सुलझने के संकेत हैं।आप उन्नति की राह पर तेजी से आगे बढ़ेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन थोड़ा संतुलन मांगता है। नए संपर्क लाभ देंगे, लेकिन सेहत में उतार-चढ़ाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपको उलझाने की कोशिश कर सकते हैं। सतर्क रहें। किसी की बातों में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लें, नहीं तो पछताना पड़ सकता है। बिजनेस में हल्की अस्थिरता रहेगी। मां से किया वादा पूरा करना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज बेवजह का तनाव छोड़कर सुकून की राह अपनाएं। आपका झुकाव आध्यात्म की ओर रहेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। यात्रा के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे फायदेमंद होगी। सरकारी मामलों में सोच-समझकर बोलना जरूरी है। भाई-बहनों से चल रही अनबन बातचीत से खत्म हो सकती है। धन से जुड़ा कोई रुका काम भी पूरा होने के संकेत हैं।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज मेहनत आपका सबसे बड़ा हथियार बनेगी। बिजनेस में किए गए बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित होंगे। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी और रिश्ते मजबूत होंगे। कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है और संतान से किया वादा निभाकर आप उनका दिल जीतेंगे।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज करियर में सफलता आपका इंतजार कर रही है। काम का बोझ भले ज्यादा हो, लेकिन आप हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भाई-बहनों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए बाहर जा सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता और भी आसान होगी।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने वाली है। नए निवेश के अवसर मिलेंगे और बिजनेस में पार्टनरशिप भी फायदेमंद रहेगी। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। बाहर का खाना खाने से बचें, नहीं तो पेट की समस्या परेशान कर सकती है। छोटे बच्चों की कोई फरमाइश आपको पूरी करनी पड़ेगी। नए साल की शुरुआत धार्मिक यात्रा से हो सकती है, जो आपको सुकून देगी।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और दिल गर्व से भर जाएगा। करियर में नए अवसर सामने आएंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भागदौड़ रहेगी, लेकिन धीरे-धीरे रास्ता साफ होगा। परिवार में नए मेहमान के आने से खुशियों का माहौल बनेगा। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। पुराने दोस्त से मुलाकात यादगार रहेगी। सरकारी कामों में थोड़ी रुकावट आ सकती है।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इस ऊर्जा को सही दिशा में लगाकर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। विरोधियों को भी आप अपनी समझदारी से पीछे छोड़ देंगे। बॉस की बातों पर ध्यान देना जरूरी है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। मन की कोई इच्छा पूरी करने के लिए आप मां से सलाह ले सकते हैं।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता के योग हैं। भागदौड़ जरूर रहेगी, लेकिन उसका फल भी मिलेगा। पार्टनर पर भरोसा करने से पहले अच्छे से सोच लें। कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। घर बनाने की योजना भी शुरू हो सकती है। लेकिन सावधान रहें। कोई पुराना राज सामने आ सकता है। जरूरी जानकारी किसी से साझा करने से बचें।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत का संकेत दे रहा है। आप अपनी योजनाओं को पूरा करने में जुटे रहेंगे और सफलता भी मिलेगी। अगर पिताजी से कोई नाराजगी चल रही है, तो समझदारी से बात करके उसे खत्म करें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। बच्चों के साथ बिताया समय आपको खुशी देगा और तनाव दूर करेगा।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन सीख देने वाला होगा। कुछ कामों में रुकावट आ सकती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। मौसम का असर सेहत पर पड़ सकता है। सावधानी रखें। बिजनेस में पार्टनर से अच्छी खबर मिल सकती है। कोई पुरानी समस्या सुलझने से राहत मिलेगी। पैसों की जरूरत के लिए परिवार या बैंक का सहारा लेना पड़ सकता है। समझदारी से फैसले लेंगे तो दिन आपके पक्ष में हो जाएगा।

