विधान परिषद में नई वेबसाइट का लोकार्पण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने अपने कर कमलों से लैपटॉप पर एक क्लिक करके इसका लोकार्पण किया। उन्होंने तकनीकी कौशल की दक्षता पर बल देने की बात की साथ ही उन्होंने कहा कि ये संचार की क्रांति सुदूर बैठे लोगों क़ो जोड़ती है। मानवेंद्र सिंह ने वेबसाइट के उपयोगी बिन्दुओ पर चर्चा की जो जोड़े गए हैं।
विधान परिषद प्रमुख सचिव डॉ राजेश सिंह ने इस कार्य हेतु वेबसाइट बनाने वाले कर्मचारियों, अधिकारियों की सराहना की तथा नई टेक्नोलोजी से जुड़ने और उसके लाभ उठाने क़ो प्रेरित किया।
लखनऊ विधान परिषद में नई वेबसाइट का लोकार्पण














Leave a Reply