मुक्ति मार्ग पञ्चाङ्ग
सूर्योदय: – ०६:०७
सूर्यास्त: – ०६:४७
चन्द्रोदय: – २८:४६+
चन्द्रास्त: – १६:३५
अयन – उत्तरायणे (उत्तर गोले)
ऋतु: 🌳 बसन्त
शक सम्वत: – १९४८ (पराभव)
विक्रम सम्वत: – २०८३ (रौद्र)
युगाब्द (कलि संवत) – ५१२८
मास – वैशाख
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी (२२:३१ से चतुर्दशी)
नक्षत्र – पूर्वाभाद्रपद (१५:२२ से उत्तराभाद्रपद)
योग – ब्रह्म (१३:२५ से इन्द्र)
प्रथम करण – गर (११:२७ तक)
द्वितीय करण – वणिज (२२:३१ तक)
॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य – मेष
चंद्र – मीन (०९:३७ से)
मंगल – मीन (अस्त, पश्चिम , मार्गी)
बुध – मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
गुरु – मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र – मेष (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि – मीन (उदय, पश्चिम, मार्गी)
राहु – कुम्भ
केतु – सिंह
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
अभिजित मुहूर्त
अमृत काल – ०७:३७ से ०९:१०
विजय मुहूर्त – १४:२६ से १५:१८
गोधूलि मुहूर्त – १८:४३ से १९:०५
सायाह्न सन्ध्या – १८:४४ से १९:५०
निशिता मुहूर्त – २३:५४ से २४:३९+
राहुकाल – १२:१७ से १३:५४
राहुवास – दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड – ०७:२७ से ०९:०४
दुर्मुहूर्त – ११:५१ से १२:४३
होमाहुति – केतु
दिशा शूल – उत्तर
नक्षत्र शूल – दक्षिण (१५:२२ तक)
अग्निवास – आकाश
भद्रावास – मृत्यु (२२:३१ से)
चन्द्र वास – पश्चिम (उत्तर ०९:३७ से)
शिववास – भोजन में (२२:३१ से श्मशान में)
चौघड़िया विचार
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
शुभ यात्रा दिशा
उत्तर-पश्चिम (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)
तिथि विशेष
प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, भद्रा आरम्भ २२:३१ से, गृह प्रवेश मुहूर्त प्रातः ०६:०४ से ०९:१६ तक, व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त प्रातः १०:५१ से दोपहर १२:२७ तक आदि।
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
आज १५:२२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (द, दि) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के प्रथम द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (दू, थ, झ) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
उदय-लग्न मुहूर्त
मीन – २८:२८ से ०५:५१
मेष – ०५:५१ से ०७:२५
वृषभ – ०७:२५ से ०९:२०
मिथुन – ०९:२० से ११:३५
कर्क – ११:३५ से १३:५६
सिंह – १३:५६ से १६:१५
कन्या – १६:१५ से १८:३३
तुला – १८:३३ से २०:५४
वृश्चिक – २०:५४ से २३:१३
धनु – २३:१३ से २५:१७+
मकर – २५:१७+ से २६:५८+
कुम्भ – २६:५८+ से २८:२४+
पञ्चक रहित मुहूर्त
चोर पञ्चक – ०५:५० से ०५:५१
रज पञ्चक – ०५:५१ से ०७:२५
शुभ मुहूर्त – ०७:२५ से ०९:२०
चोर पञ्चक – ०९:२० से ११:३५
शुभ मुहूर्त – ११:३५ से १३:५६
रोग पञ्चक – १३:५६ से १५:२२
शुभ मुहूर्त – १५:२२ से १६:१५
मृत्यु पञ्चक – १६:१५ से १८:३३
अग्नि पञ्चक – १८:३३ से २०:५४
शुभ मुहूर्त – २०:५४ से २२:३१
रज पञ्चक – २२:३१ से २३:१३
शुभ मुहूर्त – २३:१३ से २५:१७+
चोर पञ्चक – २५:१७+ से २६:५८+
शुभ मुहूर्त – २६:५८+ से २८:२४+
रोग पञ्चक – २८:२४+ से २९:४९+
नोट- पंचांग में जहां कहीं भी समय के साथ उपर्युक्त – (➕) चिन्ह का प्रयोग किया जा रहा है वहां उसका आशय अगले दिवस के समय के लिये समझा जाये॥
आज का सुविचार
प्रारंभ में प्रत्येक कार्य कठिन लगता है, समय बीतने पर सरल होता जाता है॥
आज का राशिफल
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन विपरीत फल देने वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाएं अधूरी या असफल हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर मनमानी के कारण आर्थिक हानि होगी। आज आप बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें स्वाभाव मे जल्दबाजी अधिक रहेगी। सरकारी कार्यो में भी विलम्ब होगा। सामाजिक क्षेत्र पर अधिक बोलने से बचें। विरोधी आज आपकी गलती खोजने के लिए तैयार रहेंगे। स्त्री-संतान से भी संबंधो में कड़वाहट आ सकती है। सेहत को लेकर अशांकित रहेंगे बाहर के खान पान से परहेज करें।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन सभी प्रकार से लाभ देने वाला रहेगा परन्तु आज आपको किसी अच्छे मार्गदर्शक की आवश्यकता पड़ेगी। व्यवहार में गर्मी रहने से बीच-बीच में वातावरण अशान्त भी हो सकता है। सहकर्मियों की लापरवाही भी विवाद का कारण बनेगी परन्तु धन लाभ आज अवश्य होगा। परिजनो की इच्छा पूर्ती करने से घर में सुख शांति रहेगी।
लंबी यात्रा यथासंभव टालें स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। विरोधी आपसे बच कर रहेंगे। किसी दूर रहने वाले स्वजन से मनमुटाव हो सकता है।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन आपकी आशाओं की पूर्ति कराने वाला रहेगा। दिन भर मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रहेंगे। झगड़ो को टालने के लिए छोटी-मोटी बातों को अनदेखा करें। कार्य क्षेत्र पर परिश्रम के अनुसार लाभ मिलेने से संतोष रहेगा। नए कार्यो में निवेश कर सकते है। पैतृक संपत्ति के मामलो में उलझने रहेंगी परन्तु पारिवारिक सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। किसी से बहस ना करें। यात्रा की योजना अंत समय मे टल सकती है।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने से मानसिक रूप से किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेंगे। अपनी पुरानी योजनाओं को सिरे चढ़ायेंगे परिस्थितियां भी आपके साथ रहने से कार्यो में सफलता सुनिश्चित रहेगी। व्यवहार में थोड़ा रूखापन रहने से बीच-बीच में व्यवधान भी आएंगे परन्तु इनसे पार पा लेंगे। आज कम् साधन होने पर भी कार्यो को आत्मविश्वास से करेंगे। घरेलु दिनचर्या सामान्य रहेगी। उत्तम भोजन वाहन का सुख मिलेगा।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। घर एवं बाहर आज विवेक से कार्य करें। आर्थिक समस्याओं को लेकर भविष्य की चिंता सताएगी। परिजन भी आज आपके रूखे व्यवहार के कारण दूरी बना कर रखेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी व्यवहारिकता की कमी के चलते लाभ होते होते हाथ से निकल जाएगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ेगा। छाती में संक्रमण अथवा गले सम्बंधित परेशानी रहेगी। सन्तानो से स्वार्थयुक्त सम्बन्ध रहेंगे। आज किसी के भी ऊपर आँख बंदकर विश्वास ना करें।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज परिस्थितियां आपकी आशाओं के अनुकूल रहेंगी परन्तु आज किसी विशेष व्यक्ति द्वारा भ्रम की स्थिति बनाने से असमंजस में पड़ सकते है। बिना विचारे कोई भी कार्य ना करें छोटी सी भूल लाभ को हानि में बदल सकती है। संध्या के समय स्वजनों के सहयोग से भ्रम से बाहर निकलेंगे। आर्थिक आयोजन करने के लिए भी यह समय उपयुक्त रहेगा आकस्मिक लाभ होगा। महिला मित्रो के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। अनीतिक कार्यों से बचे माँ भंग होने के योग भी है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपमें उतावलापन अधिक रहेगा जिसके कारण समस्याएं सुधरने की जगह और गहरी हो सकती है। नए कार्य का आरम्भ आज ना करें। किसी के जमानती भी ना बने। सेहत में उतार चढ़ाव आने से कार्य क्षेत्र पर उदासीनता रहेगी फिर भी खर्च लायक लाभ होने से स्थिति बराबर रहेगी। परिवार के बुजुर्गो की राय अवश्य लें। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। सन्तानो पर विशेष नजर रखे। धार्मिक यात्रा के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन राहत का अनुभव करेंगे। कार्यो को लेकर पहले थोड़ा आशंकित रहेंगे परन्तु एक बार सफलता मिलने पर यही क्रम दिन भर बना रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन बेहद खास रहेगा परन्तु उधार के व्यहार आज ना ही करें तो बेहतर रहेगा। नौकरी पेशा जातक आज भी व्यस्तता के चलते घर में आलोचना का शिकार बनेंगे लेकिन सामाजिक स्तर पर आपकी छवि निखरेगी। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रहेगा। लम्बी यात्रा की योजना बनाएंगे इसपर खर्च भी होगा।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका आज का दिन छोटी मोटी उलझनों को छोड़ सामान्य ही रहेगा। व्यवस्तता अधिक रहने से पारिवारिक आवश्यकताओ पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। सेहत की अनदेखी करना आगे भारी पड़ सकता है। काम धंधा मे पहले से सुधार आएगा धन सम्बंधित कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे परंतु इसके लिए दिमागी कसरत करनी पड़ेगी। विपरीत लिंगीयो से किसी ग़लतफ़हमी के कारण मतभेद होंगे। धन से अधिक संबंधो को प्राथमिकता दें।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप कार्यो के प्रति लापरवाही दिखाएंगे फलस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य अधूरे रहंगे एवं लाभ के अवसर हाथ से निकल सकते है। मौज-शौक के प्रति आज अधिक आकर्षण रहेगा फिजूल खर्च बढ़ेंगे। सरकार की तरफ से कोई परेशान करने वाला समाचार मिल सकता है। यात्रा-पर्यटन की योजना बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज अन्य के ऊपर निर्भर रहेंगे। चोरी एवं दुर्घटना के योग है सावधानी बरतें। संध्या के समय स्वास्थ्य मे विकार आने की संभावना है।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन का पहला भाग आलस्य के कारण बेकार हो सकता है। लेट-लतीफी के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्यो को लेकर परेशानी में पड़ सकते है फिर भी धन लाभ के योग है मध्यान के बाद अधिकांश कार्य आपके परिश्रम से सुधरने लगेंगे। रिश्तेदारी के व्यवहार से लाभ होने की सम्भवना है परन्तु पहले खर्च भी करना पड़ेगा। सहकर्मियों से पहले नाराजगी रहेगी बाद में स्थिति सामान्य हो जायेगी। सेहत मे कुछ विकार आने की सम्भावना है।
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन का पूर्वार्ध भी परेशानी वाला रहेगा। कहीं से कोई भी आशा नहीं दिखने से बेचैन रहेंगे। घर का वातावरण अशान्त रहने से मानसिक स्थिति बिगड़ेगी क्रोध में आकर कोई निर्णय ना ले बाद में पश्चाताप होगा। दोपहर के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। परिजनों की ही सहायता अथवा मार्गदर्शन से बिगड़े काम बनेंगे। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से आर्थिक समस्या सुलझेंगी लेकिन आज खर्च सोच समझ कर ही करें। खान-पान में संयम बरतें।
