1 5
10 / 100 SEO Score

हापुड़= “जनवाणी” अखबार के पत्रकार नसीम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नसीम एक व्यापारी के पास विज्ञापन लेने गए थे, इसी दौरान किसी बात पर हुई कहासुनी के बाद नसीम को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मौके पर पुलिस के अधिकारी एवं 3 थानों की फोर्स मौजूद है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

पत्रकार की हत्या, अपडेट – हापुड़ में पत्रकार नसीम अहमद की हत्या के चश्मदीद सलाउद्दीन के मुताबिक विज्ञापन मांगने पर व्यापारी ने मना कर दिया, लौटने लगे तो उन्हें फर्जी पत्रकार बताकर पकड़ लिया गया और पिटाई की गई, मुझे भी बुरी तरह पीटा गया।

अपडेट: हापुड़ पत्रकार की हत्या- हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह के अनुसार नसीम अहमद फ्लोर मिल पर विज्ञापन लेने गये थे, वहां हुई मारपीट में इनकी मृत्यु हो गयी है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कराया जा रहा है, हमारी टीम मौके पर सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है बाकी पीड़ितों से भी बात की जा रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *