मादक पदार्थ नियंत्रण (DRUG CONTROL)
1- ड्रग डिस्पोजल
वर्ष 2026 में अब तक ऑपरेशन दहन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश में सर्वाधिक 1,72,246 किग्रा0 के विनष्टीकरण/डिस्पोजल की कार्यवाही करायी गयी है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 418 करोड़ है।
2- मादक पदार्थों के तस्करों की सम्पत्ति जब्तीकरण –
राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहते हुए प्रदेश द्वारा वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस की धारा 68 (E) & 68 (F) के अंतर्गत कुल 96 प्रकरण में लगभग रू0 80.33 करोड़ की सम्पत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है।
3- PITNDPS अधिनियम
वर्ष 2026 में अबतक प्रदेश में कुल 76 प्रकरणों में PITNDPS अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्यवाही की गयी है।
4- कोडीन बेस कफ सिरप (CBCS) पर कार्यवाही
वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा CBCS के 14 प्रकरणों में अभियुक्तों की रू0 लगभग 48 करोड़ की सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी है। इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय तस्कर शुभम जायसवाल व गौरव जायसवाल की प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूर्ण होने वाली है।
5- कार्टेल
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा अबतक 26 कार्टेल को ध्वस्त किया गया है तथा 19 अंतर्राज्यीय कार्टल पर कार्यवाही प्रचलित है। इसके अतिरिक्त 05 clandestine laboratories को ध्वस्त किया गया है।
6- यक्ष ऐप-
यक्ष ऐप के माध्यम से बीट आरक्षी के माध्यम से जमीनी स्तर पर मादक पदार्थों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
7- निरोधात्मक कार्यवाही-
वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा कुल 4,197 अभियोग पंजीकृत कराते हुए कुल 36,088 किग्रा0 मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए 6,076 मादक पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी की गयी है।
एएनटीएफ द्वारा अपने गठन दिनांक 04.08.2022 के पश्चात कुल 504 अभियोग पंजीकृत कराते हुए कुल 45,292 किग्रा0 मादक पदार्थों की बरामदगी करते हुए 1,364 मादक पदार्थों के तस्करों की गिरफ्तारी की गयी है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग रू0 554 करोड़ है।
