मेरठ अक्षय तृतीया पर उमड़ेगा श्रद्धा का सैलाब, निकलेगी भगवान परशुराम की भव्य ‘दशावतार शोभा यात्रा’
बाइट – सुभाष शर्मा अध्यक्ष/बाइट – अरविंद शर्मा संयोजक
मेरठ गांधी आश्रम चौराहा स्थित दशावतार भगवान परशुराम राधा कृष्ण मन्दिर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मंदिर समिति ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय भव्य कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।
अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि जन्मोत्सव के अवसर पर शहर में भक्ति और शौर्य का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी भक्तों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयोजक अरविन्द शर्मा (भव्य परशुराम शौर्य यात्रा)
समिति सदस्य सच्चिदानंद शर्मा, सुभाष शर्मा, मुकेश शर्मा, मधुमय शर्मा, कन्हैया शर्मा, विवेक गौर, मनोज अग्रवाल, विभु शर्मा एवं सुशील बंसल आदि मौजूद रहे।
”परशुराम मंदिर समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम का जन्मोत्सव केवल एक पर्व नहीं, बल्कि उनके आदर्शों और शौर्य को जीवन में उतारने का संकल्प है। इस वर्ष की शोभा यात्रा ऐतिहासिक होगी।”

