IRS की बेटी का कत्ल करने वाला आरोपी पकड़ा गया
दिल्ली: IRS की बेटी का कत्ल करने वाला आरोपी पकड़ा गया जांच में सामने आया है कि आरोपी राहुल ने हत्या करने से पहले अपने गांव में पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म किया था मृतका के घर तक पहुंचने के लिए चार लॉक खोलने पड़ते, जिनमें तीन पासकोड से और एक चाबी से खुलता था. आरोपी पहले यहां काम कर चुका था, इसलिए उसे घुसने में कोई दिक्कत नहीं हुई IRS अफसर पत्नी के साथ जिम गए हुए थे और बेटी घर पर थी, जब लौटे तो बेटी खून से लथपथ मिली, उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था

