लखनऊ बार एसोशिएशन का चुनाव आज, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

लखनऊ पुलिस उपायुक्त पश्चिमी द्वारा लखनऊ बार एसोसिएशन चुनाव के दृष्टिगत मतदान स्थल एवं आसपास लगाए गए पुलिस बल/अधिकारियों की ड्यूटी का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रवेश/निकास व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सतर्क दृष्टि बनाए रखें, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर निगरानी रखें तथा किसी भी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें। लखनऊ पुलिस द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *