1
9 / 100 SEO Score

सपा विधायक के चाचा ने सर्किट हाउस में नमाज पढ़ी FIR हुई दर्ज .मुरादाबाद में VIDEO सामने आया तो हिंदू संगठन भड़के ADM ने कहा- एक्शन लूंगा

मुरादाबाद बिलारी से सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान के चाचा जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद उस्मान ने सर्किट हाउस में नमाज पढ़ी। इस दौरान किसी ने वीडियो बना ली और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी जिसके बाद से कार्रवाई की मांग उठने लगी। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने प्रकरण में कार्रवाई की मांग की।

देर रात सर्किट हाउस प्रभारी अवर अभियंता अनिल कुमार के शिकायती पत्र पर मझोला पुलिस ने आरोपित मुहम्मद उस्मान के विरुद्ध सार्वजनिक स्थान पर अवरोध उत्पन्न करने की धाराओं में प्राथमिकी लिख ली।

इस धारा में पांच सौ रुपये जुर्माना व अधिकतम एक माह की सजा का प्राविधान है। सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव गुरुवार सर्किट हाउस में ठहरे थे। मुरादाबाद प्रवास के दौरान उन्होंने एमएलसी चुनाव को लेकर बिलारी और कुंदरकी में बैठकें की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *