f 1
10 / 100 SEO Score

दिल्ली के सत्य निकेतन में एक बिल्डिंग गिरने से हादसा हो गया! इस हादसे में मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है!मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है!
दिल्ली पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास एक इमारत ढह गई है!फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे सूचना मिली. बचाव कार्य जारी है!स्थिति स्पष्ट होने पर और जानकारी मिलेगी!
एक चश्मदीद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ही मेरी दुकान है! हम अंदर बैठे थे तभी अचानक हमें भूकंप जैसी गड़गड़ाहट की आवाज़ सुनाई दी!हम तुरंत बाहर भागे

एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि बहुत धुआं और धूल थी! पूरी इमारत गिर चुकी थी! चार बच्चों को बचाया गया जिनकी सांसें चल रही थीं! मलबे के अंदर से अभी भी आवाजें आ रही हैं!

हादसे के बाद बच्चे चिल्ला रहे हैं, ‘हमें बचाओ, हमें बचाओ!’ वहां कम से कम 25-30 बच्चे थे! पास ही लड़कों और लड़कियों का PG था. 4-5 लोगों को बचाया गया है!

दिल्ली के सत्य निकेतन के पास बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरी जिसमे कई लोगों के फंसे होने की आशंका मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी।

अपडेट — बताया जा रहा है क‍ि इस इमारत में ज्‍यादातर दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र रहते थे, इमारत के नीचे कई छात्रों के दबे होने की आशंका है।

दिल्ली सत्य निकेतन का हादसा बड़ा होता जा रहा है कई छात्र अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।मौके पर एंबुलेंस की कई गाड़ियां पहुंची है.. मलबे से घायल छात्रों को निकाला जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *