9
9 / 100 SEO Score

केंद्र ने शीर्ष नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव दीप्ति गौर मुखर्जी बनीं नई हायर एजुकेशन सेक्रेटरी.

1993 बैच की आईएएस अधिकारी दीप्ति गौर मुखर्जी, विनीत जोशी का स्थान लेंगी जिन्हें कुछ समय पहले पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया है

केंद्र सरकार ने सोमवार को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। वरिष्ठ अधिकारी दीप्ति गौड़ मुखर्जी को नई उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त किया गया है। मुखर्जी ने पिछले महीने पंचायती राज मंत्रालय के सचिव नियुक्त किए गए विनीत जोशी की जगह ली है। दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले पशुपालन और डेरी विभाग के सचिव नरेश पाल गंगवार को जोशी की जगह उच्च शिक्षा सचिव बनाने का फैसला किया गया था।

सोमवार देर रात जारी एक आदेश में कार्मिक मंत्रालय ने कहा कि मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मुखर्जी को नया उच्च शिक्षा सचिव नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। नीट पेपर लीक विवाद की पृष्ठभूमि में मुखर्जी की नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *