20
10 / 100 SEO Score

ग्रेटर नोएडा– ग्रेटर नोएडा में शनिवार सुबह एक घर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन नाबालिग बच्चे शामिल हैं। पांचों के शव घर के अंदर बिस्तर पर एक-दूसरे से लिपटे हुए मिले।
बताया गया कि शनिवार सुबह काफी देर तक परिवार के लोग घर से बाहर नहीं निकले और न ही उनके जागने की कोई हलचल हुई। इस पर पड़ोसियों को शक हुआ। उन्होंने घर में जाकर देखा तो बिस्तर पर परिवार के पांचों सदस्य मृत पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही ह

मृतक परिवार के रिश्तेदार का बयान

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *