amit shah
6 / 100 SEO Score

भारत के खिलाफ पाकिस्तान अकसर बड़ी-बड़ी चालें चलता रहता है। मगर, वह इस बात को नहीं जानता है कि भारत उससे एक कदम आगे ही रहता है। हाल ही में खबर आई कि पाकिस्तान की नौसेना ने फील्ड मार्शल असीम मुनीर की निगरानी में अरब सागर के दलदली इलाके सर क्रीक सेक्टर में प्रोजेक्ट ‘अबाबील’ शुरू किया है। ‘अबाबील’ एक उर्दू शब्द है जो दैवीय हमले से जुड़ा है। पाकिस्तान के पास इसी नाम की एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल भी है। असीम मुनीर की अबाबील वाली चाल को भांपते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहले ही एक बड़ा दांव चल दिया था।
गुजरात के कच्छ जिले के विवादित ‘सर क्रीक’ इलाके में मौजूद ‘हरामी नाला’ पानी का एक संकरा रास्ता है जो भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ-साथ फैली विशाल दलदली ज़मीन, मैंग्रोव के जंगलों और बदलते कीचड़ वाले इलाकों के बीच से गुजरता है। कई दशकों से, यह सुरक्षा के लिए एक चुनौती और भौगोलिक पहेली बना हुआ है, जिस वजह से यह देश के सबसे ज्यादा निगरानी वाले बॉर्डर इलाकों में से एक है।
इसी साल 29 मई, 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के ‘हरामी नाला’ का दौरा किया था, जिसने भारत-पाकिस्तान सीमा के सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक इस दूर-दराज जलमार्ग की ओर सबका ध्यान खींचा था। यह जगह अपनी रणनीतिक अहमियत के साथ-साथ अपने अनोखे नाम के लिए भी जानी जाती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *