कभी भी बंद हो सकते हैं Ola Uber Rapido ऐप, नहीं बुक होगी बाइक टैक्सी सरकार ने भेजा नोटिस

नोटिस में कहा गया है ये देखा गया है कि कुछ ऐप आधारित प्लेटफॉर्म बिना वैध अनुमति सरकारी मंजूरी या परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित नियमों और विनियमों तथा मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का पालन किए बिना बाइक टैक्सी संचालन के माध्यम से बड़े पैमाने पर यात्री परिवहन सेवाएं चला रहे हैं। नोटिस में ये भी कहा गया है ये बताया गया है कि ड्राइवर सत्यापन तंत्र बीमा सुरक्षा, महिलाओं की सुरक्षा के उपाय और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणालियां बहुत ही अपर्याप्त हैं। इसके अलावा ऐसी बाइक टैक्सी सेवाओं से जुड़ी तेज और लापरवाही भरी ड्राइविंग से सार्वजनिक सुरक्षा को काफी खतरा पैदा होता है।

नोटिस में एप्पल और गूगल से ये भी कहा गया है, चूंकि आपकी संस्था की भारत में भौतिक उपस्थिति है और वह यहां व्यापार करती है इसलिए वह भारतीय कानूनों के अधिकार क्षेत्र के अधीन है। भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देशों का पालन न करने पर आपके खिलाफ गंभीर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। आपको इसके द्वारा चेतावनी दी जाती है कि अगर समय पर कार्रवाई करने में आपकी विफलता के कारण कोई गैरकानूनी या विघटनकारी घटना होती है तो उसके लिए आपको ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने साइबर विभाग से कहा है कि वे राज्य में चल रहे बाइक टैक्सी संचालन को लेकर इन राइड हेलिंग ऐप्स के खिलाफ FIR दर्ज करके कानूनी कार्रवाई करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *