हैदराबाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंंडी संजय के बेटे बंडी भागीरथ साई पर पाॅस्को एक्ट के तहत दर्ज हुआ केस। दूसरी ओर, भगीरथ की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित लड़की और उसके माता-पिता के खिलाफ ‘हनी ट्रैप’ और जबरन वसूली का मामला भी दर्ज किया है। 17 वर्षीय लड़की की मां द्वारा पेट बशीरबाद पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार भगीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। आरोप है कि भगीरथ ने मोइनाबाद के एक फार्म हाउस में लड़की को शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया। आरोप है कि भगीरथ ने शादी का झूठा वादा कर लड़की का भरोसा जीता और नजदीकियां बढ़ाईं। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और पाॅस्को एक्ट की धारा 11 यौन उत्पीड़न के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस मामले में उस समय मोड आ गया जब भगीरथ ने करीमनगर टाउन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। भगीरथ का आरोप है कि उन्हें एक सोची समझी साजिश यानी ‘हनी ट्रैप’ में फंसाने की कोशिश की गई है। उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई और 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। उधर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कानून की नजर में सब बराबर हैं उन्होने अपने बेटे बंदी भगीरथ साई को इस मामले की जांच के लिए वकीलों के जरिए तेलंगाना पुलिस के हवाले कर दिया है।
