अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। चंपत राय की जगह नए ट्रस्टी रिटायर्ड IFS कृष्ण मोहन को कार्यवाहक महासचिव बनाया गया है। कृष्ण मोहन दलित समाज से हैं।

चढ़ावा चोरी के बाद हुई पहली बैठक 3 घंटे तक चली। बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी बोले-चंपत राय ने कहा है कि जब तक अपराधी पकड़े नहीं जाते तब तक पद पर रहना सही नहीं है। जो हुआ वह कष्टदायी है। इससे हम सब दुखी हैं। चढ़ावा चोरी लज्जाजनक घटना है।

बैठक में ट्रस्टी के. पाराशरन ने कहा था कि त्यागपत्र देते ही इसे स्वीकार करना ट्रस्ट के संविधान में है। इसलिए इस्तीफा स्वीकार किया गया। 22 जुलाई को ट्रस्ट की फिर बैठक होगी।

कृष्ण मोहन ने कहा- चढ़ावा चोरी के आरोपियों को सजा दिलाएंगे। प्रबंधन की कमियों का फायदा उठाया गया, कमियों को दूर करेंगे ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। समाज में अविश्वास है। विश्वास को दोबारा स्थापित करेंगे।

अयोध्या-SIT रिपोर्ट आने तक ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभालेंगे कृष्ण मोहन

चंपत राय के इस्तीफे के बाद अब ट्रस्ट की कमान कृष्ण मोहन को सौंप दी गई है। कृष्ण मोहन, जो कि पहले से ही ट्रस्ट के सदस्य हैं, एसआईटी (SIT) की फाइनल रिपोर्ट आने तक अंतरिम रूप से इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। इस हाई-प्रोफाइल बैठक के शुरू होते ही बीजेपी नेता विनय कटियार अचानक लखनऊ के लिए रवाना हो गए और इस दौरान वे मीडिया के कैमरों और सवालों से बचते नजर आए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *