लखनऊ/अमेठी हमारे आराध्य प्रभु श्री राम जी के घर में चोरी हो गई। सुना तो अचरजपूर्ण पर बहुत कष्ट हुआ। फिर सोचा हमारे राम तो सम्पूर्ण जगत के राम हैं। सभी का पालन पोषण करते हैं। फिर भी उन्हीं के काज में लगे लोग चोर निकले।

अब चोरी का खुलासा किसने किया इसपर चिंतन किया तो और भी आश्चर्य हुआ क्योंकि इनके लोग श्रीराम मंदिर के उद्घाटन में काले कपड़े पहनने में लगे रहे। इनके पिताश्री के शासनकाल में रामभक्तो को गोलियों से छलनी कर दिया गया। बहुतों का राम के काज में स्वर्गारोहण हो गया। उनको श्री राम सपने में आए। अब इनके इस सूचना की भी जांच योगी जी करवाएं तो अच्छा लगेगा।

एक समय याद आता है। महज २५० रुपये महीना मिलता था। जब राम लला के टेंट में थे। टेंट के कपड़े बदलने के लिए केवल २५० रुपया मिलता था वह भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश से टेंट के कपड़े बदले जाते थे। तब सरकार किसकी थी। केंद्र में कांग्रेस और राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार थी।

राम मंदिर उद्घाटन के दिन इन्होंने काले कपड़े पहनकर धर्मविरुद्ध कार्य इन्हीं के लोग किए थे। पर आज ये लोग सनातनियों की आस्था को तार तार करने में दिन रात चींख रहे है। इन्होंने श्री राम ने क्या किया यह तो बता ही नहीं सकते। चलो यादव वंश में है तो यदुनाथ अर्थात् राधाकृष्ण के लिए क्या किया। जबान सुन्न हो जाएगी। पर चोरी पर घूमघूम कर चिल्ला रहे हैं। यह केवल इसलिए कि सनातन को बदनाम किया जा सके।

अचरज यह भी है कांग्रेस सद्बुद्धि यात्रा निकाल रही है। श्रीराम के घर के चोर पकड़े जा चुके हैं। शख्त जांच हो रही है रुपया बरामद भी हो गया है। जिन समानों के गायब होने की अफ़वाह फैलाई जा रही थी वह सब कैमरे के सामने सुरक्षित दिखा।

अब कांग्रेस की सद्बुद्धि यात्रा अच्छी बात है बुद्धि उनको आ जाय जो २०१४ में केन्द्र सरकार जाते जाते आम जनता की बेशकीमती दिल्ली की भूमि वक्फ बोर्ड को सौंप गए, अनेक भारत की भूमि पाक को सौंप दिए। अनेकों जगह की कीमती भूमि पर इनके कार्यकाल में वक्फ बोर्ड कुंडली मारकर बैठ गया। सद्बुद्धि उनको आ जाए तो धर्म के काम में लगने वाली धनराशि से कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवा गए। पर यहां तो चीख चिल्ला रहे हैं। न इस बात पर सद्बुद्धि आएगी कि भारत ही नहीं पूरे विश्व में सनातनियों के प्राण आराध्य श्री राम इनकी दृष्टि में काल्पनिक है न सद्बुद्धि यह आएगी कि चलो जो गलती हुई हो गई अब भगवान भोलेनाथ के त्रिशूल पर बसी काशी और वह नटखट नटवर लाल जो हर वह भक्त जो मथुरा गया की उसका दिल ही चुरा लेते हैं, उनके स्थान के लिए सीनातान कर कहें कि, यह सब संबंधित देवता का है। इनके लिए हम संघर्ष करेंगे। तब लज्जा आती है। चले है सद्बुद्धि लाने।

आज यह सिर्फ हिंदुओं में निराशा पैदा करने के लिए दिन रात काम पर लगे हुए है। अन्यथा इनमें रत्ती बराबर भी राम भक्ति नहीं। चोरी का विरोध हो मै भी कर रहा हूँ। जो दोषी हो उसे फांसी की सजा हो। सवाल व्यवस्था पर हो। प्रभु रामलला पर नहीं। श्रीराम में हर सनातनी की पूर्ण आस्था है वह प्रोपोगंडा से कदापि नहीं डिगेगी। हमारी आस्था भी है, अंतिम साँस तक रहेगी।

प्रोपेगंडा करने वाले और प्रोपेगंडा के आदेश से जनपदों में कदमताल करने वाले सभी के संपत्ति व्यवसाय की सघन जांच हो। उनको भी इस चीखने चिल्लाने की वास्तविक अनुभूति हो कि सनातन की आस्था से खिलवाड़ करने वालों को भी सजा मिल सकती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *