लखनऊ के रिंग रोड स्थित झोपड़पट्टी में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग संभल नहीं पाए और सड़कों पर छोटे-छोटे मासूम बच्चे बिलखते हुए अपने मां-बाप की तलाश करते नजर आए। झोपड़पट्टी में रह रहे कई परिवारों का सामान और आशियाना जलकर खाक हो गया।सूत्रों के मुताबिक हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग के दौरान कई गैस सिलेंडरों में विस्फोट भी हुए, जिससे आग और भड़क गई और स्थिति बेहद भयावह हो गई।सूत्र यह भी बता रहे हैं कि आग लगने के पीछे किसी साजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव कार्य जारी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए झोपड़पट्टी के भीतर रहने वाले लोगों का आरोप है कि जिस व्यक्ति का यह प्लाट है। उसने अभी कुछ दिनों पूर्व लोगों को गोली मारने की धमकी दी थी।लखनऊ में 10 किलोमीटर दूर से ये आग दिखाई दे रही है। कई सौ झुग्गी–झोपड़ियां जल गई हैं। इनमें रहने वाले ज्यादातर परिवार असम के हैं, जो यहां कूड़ा–कचरा बीनते हैं।लखनऊ की झुग्गी–झोपड़ियों में इसी तरह 20 से ज्यादा ब्लास्ट हुए हैं। माना जा रहा है कि ये सिलेंडर फटे हैं। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की जमीन पर 500 से ज्यादा झुग्गी–झोपड़ियां हैं।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का बयान विकास नगर में हुई आग की घटना पर बयान जिला प्रशासन अग्नि शमन मेडिकल की टीम मौके पर है हमने सारी एम्बुलेंस को बुलाया है सभी अस्पतालों को एलर्ट मोड पर रखा है कल्याण मंडपों रैन बसेरों में यहां के लोगों के रहने के लिए व्यवस्था करा रहे है यहां के लोगों को फिलहाल में रैन बसेरों कल्याण मंडल में रहने खाने की व्यवस्था कराई जा रही है एक व्यक्ति घायल है उसे अस्पताल भेजा गया सामने से देखने पर लगता है 100 से ज्यादा खोपड़ी थी हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है हर संभव मदद पीड़ित परिवारों की की जाएगी
विशाख जी अय्यर डीएम लखनऊ का बयान
विशाख जी अय्यर डीएम लखनऊ का बयान विकास नगर क्षेत्र में काफी बड़ी आग की घटना हुई थी जिसकी सूचना प्राप्त हुई थी इस पर इमरजेंसी रिस्पांस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी आग को कंट्रोल कर लिया गया है शहर के बीच का एरिया है आज को कंट्रोल कर लिया गया है ताकि आग रियासी इलाकों में ना फैले आग की घटना में कई लोगों की झुकी झोपड़ियां उनका सामान जल गया है इन लोगों को हम रैन बसीरों और कल्याण मंडप में शिफ्ट कर रहे हैं वहीं पर रहने और खाने की व्यवस्था की जा रही है मौके पर नगर निगम रेवेन्यू फायर ब्रिगेड सीएमओ की टीम है जो लोग यहां पर रह रहे थे उनको रेन बसेरा कल्याण मंडप में भेजा जा रहा है जो लोग आग से झुलस गए थे उनका इलाज किया जा रहा है डिप्टी सीएम भी मौके पर आए थे उन्होंने निर्देश दिए हैं कि राहत बचाव कार्य के साथ लोगों के रहने और खाने की व्यवस्था तेजी के साथ कराई जाए हर संभव मदद उनकी कराई जाए
अमरेंद्र सिंह सेंगर पुलिस कमिश्नर लखनऊ का बयान
CP अमरेन्द्र सिंह सेंगर पहुंचे घटनास्थल पर। अमरेंद्र सिंह सेंगर पुलिस कमिश्नर लखनऊ का बयान हमें आग लगने की सूचना मिली थी तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया गया जैसे ही सूचना मिली तत्काल लोगों को निकाला गया लोगों को राहत मुहैया कराई जा रही है सर्च ऑपरेशन चल रहा है आग पर नियंत्रण पा लिया गया है हम लोगों ने एसडीआरएफ एनडीआरएफ और अग्निशमन को राहत और बचाव कार्य में लगाया था जिला प्रशासन और सीएमओ की टीम मौके पर मौजूद हैअब तक जानकारी के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है यहां पर 200 से ज्यादा झोपड़ियां थी जब तक राहत बचाव कार्य समाप्त नहीं हो जाएगा तब तक किसी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा आग लगने की कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी.
