अगर बंगाल में बीजेपी मजबूत है तो उसकी जिम्मेदार TMC और ममता बनर्जी हैं-AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

प्रदेश बंगाल

आसनसोल (पश्चिम बंगाल) AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा अगर बंगाल में बीजेपी मजबूत है तो उसकी जिम्मेदार TMC और ममता बनर्जी हैं जितना नुकसान भारत के संविधान और मुस्लिम खास तौर से गरीबों को बीजेपी और पीएम नरेंद्र मोदी से होता है उतना नुकसान TMC से भी होता है…बंगाल में जिस ब्लॉक में काफी मुसलमान है वहां पर स्कूल, अस्पताल नहीं है और अगर अस्पताल है तो बेड नहीं है अगर बेड है तो डॉक्टर नहीं है। उस इलाके में जमीन के नीचे लोगों को साफ जल नहीं मिलता है और किसानों को कोई मदद नहीं दी जाती है यहां पर सबसे दिक्कत महिलाओं को आ रही है। SIR में मुस्लिम लोगों के नाम काटे गए और हिंदुओं का नाम भी काटा गया। बताए क्या ये ममता बनर्जी की जिम्मेदारी नहीं थी कि आपकी सरकार है आपको पूरी कोशिश करनी चाहिए थी SIR में सभी का नाम हो, सरकार आपकी है मुख्यमंत्री आप हैं सत्ता आपके पास है अगर आप उन गरीबों की मदद कर देती, उनका नाम डालने के लिए दस्तावेज बना देते, लेकिन ममता बनर्जी को सिर्फ आपके वोट से मतलब है आपके नाम अगर कट रहे हैं तो इसकी जिम्मेदारी TMC पर भी आती है TMC और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है ये सही मायने में एक दूसरे के भाई-बहन हैं जो बंगाल की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *