6 2
10 / 100 SEO Score

सीतापुर सीतापुर से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने अपने समधी अनुग त्रिवेदी पर लगे 25 शादियां कर करोड़ों की ठगी के आरोपों पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है। बेटी के साथ फेसबुक लाइव में विधायक भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। जरूरत पड़ी तो वे भी कानूनी कार्रवाई करेंगे।

सीतापुर के भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात रखते हुए कहा कि वह आज विधायक नहीं, बल्कि एक पिता के रूप में बोल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अपनी बेटी डॉ. प्रज्ञा तिवारी की शादी अनुग त्रिवेदी के बेटे प्रखर त्रिवेदी से कराई थी।

ज्ञान तिवारी ने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें पता चला कि अनुग त्रिवेदी अलग-अलग नामों से कई महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी के साथ बड़ा अन्याय हुआ है और यदि बेटी चाहेगी तो वह स्वयं भी अनुग त्रिवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

फेसबुक लाइव के दौरान विधायक भावुक हो गए, जबकि उनकी बेटी प्रज्ञा भी रो पड़ीं। विधायक ने कहा कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र पुलिस ने 24 मई 2026 को अनुग त्रिवेदी को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया था। उस पर वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं से शादी कर करोड़ों रुपये की ठगी करने का आरोप है। फिलहाल वह महाराष्ट्र की जेल में बंद है। वहीं, अनुग के बेटे प्रखर त्रिवेदी से डॉ. प्रज्ञा की शादी वर्ष 2024 में हुई थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *