13 3

लखनऊ– झूलेलाल घाट पर चल रहे मनौतियों के राजा गणेश उत्सव में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। गुरुवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बप्पा के दर्शन किए और भजन संध्या व नृत्य-नाटिका का आनंद लिया।
सुबह दुर्वाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें आचार्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ भगवान गणेश के 108 नामों के साथ दुर्वा अर्पित की। इस मौके पर संरक्षक भारत भूषण गुप्ता, अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, पार्षद रंजीत सिंह, जय करन सिंह, अखिलेश बंसल, संजय सिंह गांधी, गोपाल अग्रवाल, सुधांशु बाथम तथा महिलाओं में संध्या बंसल, उषा अग्रवाल, रुक्मणी अग्रवाल, अंशु बंसल, विमी बंसल, नेहा बंसल, नीरजा सिंह, अंजू गुप्ता, अनुराधा गोयल, कविता अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
शाम को भजन गायकों ने भजनों और नृत्य-नाटिका से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजन संध्या की शुरुआत संजय शर्मा के निर्देशन में झारखंड के गिरिडीह से आए आकाश परिचय दाधीच के भजनों से हुई। भजन संध्या के बाद संजय शर्मा के निर्देशन में तीन मनमोहक नृत्य-नाटिकाओं का मंचन किया गया। इसमें ‘कर्मा बाई’ की प्रस्तुति विशेष रूप से सराहनीय रही, जिसमें एक भक्त द्वारा अपने हाथों से भगवान के लिए भोग तैयार करने और उसकी अटूट भक्ति को भावपूर्ण ढंग से दिखाया गया। इसके अलावा मां दुर्गा के नौ रूपों और नारी शक्ति व भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने भी भक्तों का मन मोह लिया।

समिति के संरक्षक भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि शनिवार को रात 8 बजे 56 भोग का आयोजन होगा।

उत्सव के मुख्य आकर्षण

  • 19 सितंबर: छप्पन भोग, रात्रि 8 बजे
  • 20 सितंबर: सिंदूराभिषेक, मध्याह्न 12 बजे
  • 23 सितंबर: पाशांकुश पूजन, मध्याह्न 12 बजे
  • 24 सितंबर: महाभिषेक, मध्याह्न 12 बजे तथा महामोदक, रात्रि 8 बजे

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *