WhatsApp Image 2026 07 13 at 12.01.49
10 / 100 SEO Score

लखनऊ कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा हादसा सीएनजी गैस से लदी डीसीएम को बाइक फसाकर ले जा रहे है ट्रक को रुकवाया

राजधानी लखनऊ के दरोगा खेड़ा क्षेत्र में सीएनजी गैस सिलेंडरों से लदी डीसीएम संख्या UP32 TN 9240 ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक डीसीएम के अगले हिस्से में फंस गई और वाहन उसे कई किलोमीटर तक घसीटता रहा। इस दौरान बाइक से लगातार चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे सीएनजी गैस से लदे वाहन में भीषण आग लगने और बड़े हादसे की आशंका उत्पन्न हो गई।

स्थानीय नागरिकों द्वारा सूचना दिए जाने पर कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। टीआई प्रभारी नाइट कृष्णानगर राजेश कुमार एवं हमराही पुष्कल सिंह तथा मयंक सिंह ने साहस सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद डीसीएम को सुरक्षित रुकवाया और संभावित भीषण दुर्घटना को होने से बचा लिया।

कृष्णानगर ट्रैफिक पुलिस की इस तत्परता एवं पेशेवर कार्यशैली से एक बड़ा हादसा टल गया।

इस घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

youtube placeholder image

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *