कानपुर/उन्नाव कानपुर नगर की कोतवाली कलक्टरगंज क्षेत्र मे शनिवार को होटल सूर्या में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या कर ली। जानकारी के बाद होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एसीपी कलक्टरगंज आनंद ओझा ने बताया कि शनिवार शाम करीब 4:30 बजे थाने पर सूचना मिली थी कि होटल सूर्या में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली,
उन्होंने बताया कि सूचना पर इंस्पेक्टर कलक्टरगंज ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रेमी-प्रेमिका शनिवार दोपहर 12 बजे दोनों ने होटल में प्रवेश किया था जिसके बाद से कमरा अंदर से बंद था. उन्होंने बताया कि होटल के रिकॉर्ड से मृतक युवक की पहचान फतेहपुर निवासी दिग्विजय सिंह 33और मृतका की पहचान उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के अकरमपुर निवासी शिवांगी 33 रूप में होने की पुष्टि हुई है.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम रमवां पंथुवा निवासी दिग्विजय सिंह के रूप में हुई है। दिग्विजय रेलवे में कोच अटेंडेंट के पद पर कार्यरत था। मृतका शिवांगी तिवारी उन्नाव के मगरवारा की रहने वाली थी। शिवांगी वकालत की पढ़ाई करने के बाद उन्नाव में प्रेक्टिस कर रही थी। दोनों पहले से शादीशुदा थे। दिग्विजय के एक बच्चा है, जबकि शिवांगी के दो बच्चे बताए गए हैं।
सूर्या होटल के प्रथम तल के कमरा नंबर 106 में सेफोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कमरे से सल्फास की गोली की खाली पुड़िया बरामद की। इसके बाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी। मृतका शिवांगी के पति धीरू के अनुसार वह गुजरात में कार्य करता है उनके एक बेटा व बेटी है। लगभग एक वर्ष पूर्व पत्नी का फतेहपुर निवासी दिग्विजय से फेसबुक के जरिए मित्रता हुई दोनो के बीच नजदीकियां हुई जिसको लेकर पत्नी को उसने पत्नी को समझाने का प्रयास किया। बीती 9 जून को पत्नी के घर से चले जाने पर धीरू व शिवांगी के भाई हिमांशु ने पुलिस को सूचना दी जिसपर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन कर दोनों को पकड़ लिया जाने पर लाने में लाने के बाद दोनों को समझा बुझाकर अपने अपने घर भेज दिया गया। घर जाने के बाद कुछ दिन तक तो मामला ठीक चला लेकिन कुछ दिनों बाद दोनों पुनः बात करने लगे। शनिवार को प्रेमी के साथ जाने के बाद जहर खाने से पहले शिवांगी ने पति को फोन कर कहा कि अब मजे से रहना मैंने जहर खा लिया इतना कह कर फ़ोन न काट दिया। दिग्विजय ने अपने इन्स्टाग्राम एकाउंट पर मरने से कुछ घंटे पहले रील अपलोड की जिसमें लिखा कि मैं अपने दर्द की किताब लिखूं तो लोग ईश्क से डर जायेंगे
