लखनऊ, 10 जुलाई 2026।

आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर द्वारा मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस वाहन में मौजूद अधिवक्ता रवि गौतम के साथ एसएसपी मेरठ अविनाश पांडेय द्वारा कथित मारपीट तथा संबंधित पुलिस कार्रवाई के संबंध में की गई शिकायत पर उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने केस संख्या 14615/24/54/2026 दर्ज कर लिया है।

अमिताभ ठाकुर ने अपनी शिकायत में संबंधित वीडियो एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित कराने, अधिवक्ता रवि गौतम का स्वतंत्र बयान दर्ज कराने तथा मामले की मेरठ पुलिस से स्वतंत्र जांच कराए जाने की मांग की थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रभावी नियंत्रण में मौजूद किसी व्यक्ति के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा कथित मारपीट गंभीर मानवाधिकार और पुलिस जवाबदेही का विषय है। उन्होंने आयोग से प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए समुचित कार्रवाई की मांग की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *