दिनांक 21-11-2026 को माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार के लखनऊ आगमन पर प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु लखनऊ पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियाँ।
01.प्रस्तावना:-
विभूतिखंड स्थित इंदिरागाँधी प्रतिष्ठान लखनऊ में प्रस्तावित 05वें कौशल दीक्षांत समारोह में दिनांक 21-11-2026 को मा0 प्रधानमंत्री, भारत सरकार का आगमन कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें मा0 राज्यपाल/मा0 मुख्यमंत्री, मा0 उपमुख्यमंत्री, मा0 मंत्री/विधायकगण व अन्य आमंत्रित महानुभावगण भी सम्मिलित होंगे। वर्तमान परिदृश्य में यह कार्यक्रम सुरक्षा की दृष्टि से अत्यन्त संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण है।
मा0 प्रधानमंत्री जी निर्धारित क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रमानुसार दिनांक 21-11-2026 को विशेष वायुयान द्वारा अमौसी एयरपोर्ट आगमन कर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तत्तपश्चात सुरक्षा फ्लीट के माध्यम से निर्धारित सड़क मार्ग होते हुए कार्यक्रम स्थल इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में आगमन करेंगे तत्पश्चात क्षण-प्रतिक्षण कार्यक्रम के अनुसार सुरक्षा फ्लीट के माध्यम से निर्धारित सड़क मार्ग होते हुए अमौसी एयरपोर्ट पहुंचकर विशेष वायुयान द्वारा नई दिल्ली हेतु प्रस्थान करेंगे।
02.सुरक्षा एवं पुलिस बल की तैनाती:-
सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल और संवेदनशील क्षेत्रों को जोन और सेक्टर में विभाजित किया गया है। फील्ड डिप्लॉयमेंट के अंतर्गत कुल 4400 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जिसका विवरण निम्नवत है:
वरिष्ठ अधिकारी: 08 पुलिस उपायुक्त (DCP), 10 अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP), 34 सहायक पुलिस आयुक्त (ACP)।
अधीनस्थ बल: 114 निरीक्षक, 946 उप-निरीक्षक, 108 महिला उप-निरीक्षक।
मुख्य आरक्षी/आरक्षी: 1967 मुख्य आरक्षी/आरक्षी एवं 423 महिला आरक्षी।
ट्रैफिक पुलिस बल का विवरण : 31 निरीक्षक, 140 उप-निरीक्षक, 619 मुख्य आरक्षी/आरक्षी ।
अतिरिक्त बल: 11 कंपनी व 02 प्लाटून पीएसी (PAC), 02 कम्पनी आरआरएफ ,01 टीम एन0एस0जी0 ,03 ए0टी0एस0, 01 स्नाइपर एंटी ड्रोन सिस्टम (एन0एस0जी0), 01 एंटी ड्रोन टीम (सुरक्षा शाखा),03 टीम नाईट विज़न सुरक्षा शाखा ,06 टीम एक्सेस कण्ट्रोल (सुरक्षा शाखा व एल0आई0यू0)
03.ब्रीफिंग एवं रिहर्सल:-
संयुक्त ब्रीफिंग: समस्त पुलिसबल , प्रशासनिक एवं सुरक्षा इकाइयों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर ड्यूटी पॉइंट, रूट प्लानिंग और वीवीआईपी प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई है।
मॉक-ड्रिल: सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए रूट रिहर्सल, मेडिकल रिस्पांस और भीड़ प्रबंधन हेतु गहन मॉक-ड्रिल संपन्न की गई है।
महत्वपूर्ण संस्थानों पर रूफ टॉप ड्यूटी लगाई गयी है व एंटी-सैबोटाज़ टीम के माध्यम से सघन चेकिंग भी की गई है।
04.तकनीकी एवं यातायात प्रबंधन:-
रियल-टाइम मॉनिटरिंग: पूरे क्षेत्र की 24×7 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है, व सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस द्वारा 24 घण्टे सर्तक दृष्टि रखी जायेगी।
ट्रैफिक डायवर्जन: अमौसी एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक के मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। जनसाधारण की सुविधा हेतु यातायात परामर्श (Advisory) अलग से जारी की गई है।
05.लखनऊ पुलिस की अपील:-
लखनऊ पुलिस माननीय प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। समस्त पुलिस कर्मियों को व्यवहारिक और संवेदनशील संवाद हेतु प्रशिक्षित किया गया है।
अपील: जनसाधारण से अनुरोध है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और पुलिस द्वारा समय-समय पर जारी किए गए यातायात डायवर्जन का पालन करें।
