लखनऊ – राजधानी में नगर निगम की गाड़ी से भिड़ीं दो कारें, फन मॉल के सामने मची अफरा-तफरी सड़क पर पेंटिंग के दौरान हुआ हादसा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
गोमतीनगर स्थित फन मॉल के सामने नगर निगम की सड़क पेंटिंग कर रही गाड़ी हादसे की वजह बन गई। पेंटिंग के काम के दौरान एक अन्य गाड़ी उसकी चपेट में आ गई, तभी पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी भी उससे टकरा गई। अचानक हुई टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद सड़क पर काम के दौरान सुरक्षा इंतजामों और यातायात नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिरकार व्यस्त सड़क पर पेंटिंग का कार्य कराते समय पर्याप्त बैरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं की गई, क्या संबंधित विभाग हादसे की जिम्मेदारी तय करेगा?
फिलहाल दुर्घटना में हुए नुकसान और अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
