मुरादाबाद – उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुरादाबाद जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया है, इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बात कर मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर मरीज को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं (क्वालिटी हेल्थ सर्विसेज) उपलब्ध कराना है, दवाओं की कोई कमी नहीं है और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अस्पताल के निरीक्षण के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला है, कहा कि विपक्षी दल हार के बाद ही ईवीएम और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाते हैं, जबकि अपनी जीत के समय उन्हें कोई आपत्ति नहीं होती।
सपा की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए डिप्टी सीएम ने आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया’ और गुंडई को बढ़ावा मिलता था, जिससे बहन-बेटियों का निकलना दूभर हो गया था। मुरादाबाद में जमीनों और मकानों पर अवैध कब्जे समाजवादी पार्टी के दौर में ही पनपे थे डिप्टी सीएम ने विश्वास जताया कि जनता गुमराह होने वाली नहीं है और आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र और कानून के राज के साथ आगे बढ़ रही है।
बाइट – बृजेश पाठक (स्वास्थ्य मंत्री)
