17
9 / 100 SEO Score

कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने अचानक भाषा विवाद के मुद्दे पर बात की है। उन्होंने एक प्रतिष्ठित वेबसाइट पर इस बारे में लंबा-चौड़ा लेख भी लिख डाला है। हालांकि, उन्होंने शुरुआत हिंदी को लेकर अपने नजरिये को स्पष्ट करने से की है। उन्होंने कहा-‘मुझे हिंदी से कोई आपत्ति नहीं है। मुझे आपत्ति उसे थोपे जाने से है। इन दोनों बातों के बीच का फर्क सिर्फ शब्दों का मामूली अंतर नहीं है। बल्कि यही तो पूरी बहस का मुख्य मुद्दा है। उन्होंने ‘एक राष्ट्र एक भाषा’ के विचार पर आपत्ति भी जताई है।

सोशल मीडिया एक्स पर शशि थरूर ने अपने लेख को शेयर करते हुए लिखा-मातृभूमि में छपे अपने हालिया कॉलम में मैंने ‘राष्ट्रभाषा’ के विचार को लेकर हमेशा से चले आ रहे विवाद पर चर्चा की है और अपने देश की भाषाई विविधता के पक्ष में जोरदार तर्क दिया है। उन्होंने लेख में लिखा-‘आज भारत में भाषा के मुद्दे पर बात करने का मतलब है कि आपकी बात का तुरंत गलत मतलब निकाला जा सकता है।’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *