WhatsApp Image 2026 07 28 at 23.32.52
7 / 100 SEO Score

लखनऊ से बड़ी खबर राजधानी के लालबाग विधायक निवास की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री नानक दीन भुर्जी, अस्पताल में हुई मौत भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ से जुड़े थे नानक दीन भुर्जी।पुलिस ने जांच शुरू की ,पूर्व मंत्री की मौत के बाद खड़े हुए कई सवाल।शव भेजा गया पोस्टमार्टम हाउस।सीसीटीवी फुटेज खंगाल पुलिस जांच में जुटी।

। यूपी की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र में आज उस समय हड़कंप मच गया एक पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नानक दीन भुर्जी संदिग्ध हालात में विधायक निवास के 7 वें फ्लोर से नीचे गिर गए। अचानक हुई इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे वह अक्सर विधायक निवास में घूमते हुए देखे जाते थे आज वह इसी बिल्डिंग से गिरकर घायल हो गए थे उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार सपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे नानक दीन भुर्जी वर्तमान में भाजपा के नेता थे। बताया जा रहा है कि श्री भुर्जी लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में स्थित नए विधायक निवास पर थे उसी दौरान वह संदिग्ध हालात में बिल्डिंग से नीचे गिर गए आनन फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने जारी किया बयान
दिनांक 28.07.2026 को दारुल सफा नए विधायक निवास के व्यवस्था अधिकारी द्वारा चौकी प्रभारी को सूचना दी गई कि विधायक निवास के पीछे एक व्यक्ति ऊपरी मंजिल से नीचे गिर गये हैं।सूचना पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु सिविल अस्पतालले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक की पहचान नानक राम भुर्जी, उम्र करीब 55 वर्ष, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री के रूप में हुई है। मौके पर पूछताछ से जानकारी हुई कि मृतक काफी दिनों से अवसाद (डिप्रेशन) में रहते थे तथा आएदिन विधायक निवास में घूमते हुए देखे जाते थे।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दे दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा एवं पोस्टमार्टम सहित अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *