राफेल बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी डसॉल्ट एविएशन ने 2026 की पहली छमाही में 12 राफेल लड़ाकू विमान सौंप दिए हैं और साल खत्म होने से पहले 16 और विमान सौंपने की योजना है। इस शेड्यूल के हिसाब से फ्रांसीसी कंपनी 2025 में सौंपे गए 26 राफेल विमानों की संख्या को पार कर जाएगी। पहली छमाही में सौंपे गए विमानों में से दो फ्रांस को दिए गए जबकि 10 विमान एक्सपोर्ट ग्राहकों को सप्लाई किए गए। डसॉल्ट ने विदेशी ग्राहकों के नाम नहीं बताए।
जून के आखिर में कंपनी के पास राफेल के 208 विमानों के ऑर्डर पेंडिंग थे। इससे प्रोडक्शन का एक बड़ा आधार मिलता है क्योंकि डसॉल्ट फ्रांस और विदेशी ग्राहकों को लगातार विमान सौंप रहा है। साल के अंत से पहले ऑर्डर बुक में और विस्तार हो सकता है। जुलाई में यूक्रेन ने 16 राफेल खरीदने के लिए फ्रांस सरकार से एक समझौता किया था।
