WhatsApp Image 2026 07 14 at 16.53.30 1
11 / 100 SEO Score

लखनऊ 14 जुलाई 2026 उ.प्र. राज्य महिला आयोग में मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उ.प्र. राज्य महिला आयोग की .अध्यक्ष, डॉ. बबीता सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक का शुभारम्भ आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

WhatsApp Image 2026 07 14 at 16.53.31


अध्यक्ष द्वारा मासिक बैठक में विगत माह में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला जनसुनवाई, वन स्टाप सेन्टर, महिला चिकित्सालय, महिला बन्दीगृह, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि के निरीक्षण की समीक्षा की गयी तथा आवश्यकतानुसार सम्बन्धित विभाग को पत्र भेजे जाने के निर्देश दिये गये। बैठक में आयोग द्वारा आगामी माह में किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

WhatsApp Image 2026 07 14 at 16.53.30


सदस्य सचिव श्रीमती रेणु तिवारी द्वारा बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद कर बैठक का समापन किया गया।

कार्यक्रम में उ.प्र. राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव, उपाध्यक्ष श्रीमती चारू चौधरी तथा सदस्यगण श्रीमती हिमानी अग्रवाल, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम द्विवेदी, श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती अनुपमा सिंह लोधी, श्रीमती गीता बिन्द, श्रीमती गीता विश्वकर्मा, श्रीमती पुष्पा पाण्डेय, श्रीमती मीनाक्षी भराला, श्रीमती ऋतु शाही, श्रीमती एकता सिंह, श्रीमती प्रतिभा कुशवाहा, श्रीमती रेनू गौड, सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी/अधिकारी उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *