लखनऊ – निशिकांत दुबे के खिलाफ एफआईआर की मांग 980 कॉल वाली कथित अफवाह को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका ने हज़रतगंज थाने पहुंचकर आपराधिक मानहानि के आरोप में तहरीर दी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि बिना किसी आधार के अखिलेश यादव का नाम जोड़कर अफवाह फैलाई गई। वहीं, इटावा में सपा के एक पदाधिकारी ने भी निशिकांत दुबे और कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *