G

गुजरात के अहमदाबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा के आरबीआई करेंसी चेस्ट से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी के सनसनीखेज मामले में अब नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। चोरी का खुलासा करीब चार महीने बाद ऑडिट के दौरान हुआ था।‌ पुलिस के अनुसार बैंक के जूनियर जॉइंट कस्टोडियन हर्षिद्ध कडियार ने दो कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की मदद से 500 रुपये के नोटों के 174 बंडल लोहे के बक्सों में भरकर कचरे के नाम पर बाहर निकलवा दिए। मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक 2.20 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने चोरी के पैसों से बंगला, दुकान, गाड़ी खरीदी और क्रिप्टो में निवेश भी किया।

youtube placeholder image

By admin