लखीमपुर लखीमपुर खीरी के ईसानगर इलाके में भीषण सड़क हादसा।लखीमपुर नानपारा मार्ग पर ट्रक और मैजिक की आमने-सामने जोरदार टक्कर में 10 लोगों की दर्दनाक मौत।हादसा अदलीसपुर के मजरा भरेहटा के पास हुआ।टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक सवार सभी 10 लोगों ने दम तोड़ दिया।मृतकों में 8 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं।घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया मौके पर चीख-पुकार और अफरा तफरी का माहौल।सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे राहत और बचाव कार्य शुरू।पुलिस ने 10 में से 9 मृतकों की पहचान कर ली है जबकि एक की पहचान के प्रयास जारी हैं।मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए, पुलिस हादसे की जांच में जुटी।
