WhatsApp Image 2026 05 27 at 13.24.56

केरल केरल में मनी लॉन्ड्रिंग मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 ठिकानों पर छापेमारी की है इस कार्रवाई में पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan और उनकी बेटी वीणा विजयन से जुड़े ठिकाने भी शामिल बताए जा रहे हैं मामला वीणा विजयन की आईटी कंपनी ‘Exalogic Solutions Private Limited’ से जुड़ा है, जिस पर आरोप है कि उसे कोच्चि स्थित कंपनी CMRL से बिना कोई सेवा दिए कथित तौर पर अवैध भुगतान मिला SFIO ने अप्रैल 2025 में इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी आरोपों के मुताबिक 2017 में Exalogic और CMRL के बीच सॉफ्टवेयर और मार्केटिंग सेवाओं के लिए समझौता हुआ था, लेकिन 2018-19 से अगले तीन वर्षों तक भुगतान होने के बावजूद कोई सेवा नहीं दी गई मामले में पहले आयकर विभाग भी जांच कर चुका है, जबकि 2024 में केंद्र सरकार ने SFIO जांच के आदेश दिए थे। बाद में ED ने भी मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

By admin