लखनऊ यूपी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन द्वारा मिले सर्वोच्च सम्मान पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल प्रधानमंत्री का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को दुनिया के कई देशों में सम्मान मिला है और अब स्वीडन द्वारा दिया गया 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा लगातार बढ़ रही है। सुरेश खन्ना ने कहा कि यह सम्मान भारत की बढ़ती ताकत और विश्व में उसकी मजबूत पहचान का प्रतीक है। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

youtube placeholder image

By admin

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY

DIGNITY TIMES NATIONAL HINDI NEWS DAILY 

PUBLISHED PAN INDIA

TUNE WITH US FOR LATEST NEWS AROUND THE GLOBE

 

This will close in 4 seconds

Translate »