मध्य प्रदेश- इंदौर में कथित हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में गिरफ्तार भाजपा से जुड़ी रेशु उर्फ अभिलाषा चौधरी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में दावा किया जा रहा है कि आरोपी प्रभावशाली लोगों को जाल में फंसाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बनवाती थी और बाद में ब्लैकमेल करती थी।

सूत्रों के अनुसार रेशु चौधरी का संबंध राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों से बताया जा रहा है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि उसके पास कई नेताओं और अधिकारियों से जुड़े कथित वीडियो और अन्य सामग्री मौजूद है या नहीं। बताया जा रहा है कि वह सागर की रहने वाली है, विदेश में पढ़ाई कर चुकी है और फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के कारण आसानी से लोगों को प्रभावित कर लेती थी।

पुलिस के मुताबिक इंदौर के कई होटलों में कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किए गए। मामले में जांच जारी है और पुलिस डिजिटल साक्ष्यों तथा संपर्कों की पड़ताल कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *