विकास नगर में आकस्मिक अग्निकांड में नागरिक सुरक्षा द्वारा प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्य में सहयोग किया

उत्तर प्रदेश प्रदेश

कल दिनांक 15/04/26 दिन बुधवार सायंकाल लगभग 4:30 बजे स्थान सेक्टर 12 निकट झुग्गी झोपड़ी विकास नगर में आकस्मिक अग्निकांड में नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रखंड लोहिया नगर की सहायक उप नियंत्रक रेखा पांडेय जी डिविजनल वार्डन सुनील तिवारी स्टाफ आफिसर कमलेश सिंह जी अपनी पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला कुछ वार्डन ने जानवरों बच्चों को रेस्क्यू भी किया वहां के प्रभावित लोग उग्र हो गए वार्डन चैन बनाकर आगजनी वाली जगह से सभी को दूर रखने का प्रयास कर रहे थे उसी समय लोगों के उग्र होने और पथराव के कारण पोस्ट वार्डन पोस्ट संख्या 3 का सिर फट गया काफी खून बहते देख उन्हें स्टाफ आफिसर डिविजनल वार्डन कमलेश आई सी यू शोएब जलाली पोस्ट वार्डन आ0 सौरभ अग्रवाल सेक्टर वार्डन आमिर अब्बास एम्बुलेंस की सहायता से तत्काल सिविल हॉस्पिटल ले गए जहां उनका कुछ समय इलाज चला उसके बाद उनको डिस्चार्ज करके घर भेज दिया गया चीफ वार्डन अमर नाथ मिश्रा शहर से बाहर होने पर भी घायल वार्डन की पल पल खबर लेते रहे साथ ही इलाज का पूरा खर्चा स्वयं करने कहा डिप्टी चीफ वार्डन गुरुप्रीत सेठी स्टाफ आफिसर चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी adc मनोज वर्मा जी मौके पर ही लोहिया नगर के वार्डन का हौसला अफजाई करते रहे जिलाधिकारी महोदय एवं अपर जिलाधिकारी नागरिक सुरक्षा के दिशा निर्देशों पर एडीसी रेखा पांडेय डिविजनल वार्डन सुनील तिवारी पोस्ट वार्डन अनुभव द्विवेदी डिप्टी पोस्ट वार्डन ज्ञानेंद्र पांडे सेक्टर वार्डन नवी हसन के साथ मिलकर पास के ही राजकीय कन्या इंटर कालेज पहुंचकर प्रिंसिपल से फोन पर बात करके विद्यालय खुलवा कर कंट्रोल रूम के रूप में पूरे प्रशाशन के साथ मिलकर अग्निकांड में प्रभावित लोगों को मिनी स्टेडिम में एकत्रित करवाकर नागरिक सुरक्षा के adm लगातार माइक से अनुरोध किया कि बस आ चुकी है आप लोगों के लिए रहने खाने की व्यवस्था की गई है वहीं ठहरो जिससे आप लोगों की समस्या का निराकरण किया जा सके लेकिन जिनके घर उजड़े वो सभी चीख पुकार कर रहे थे कुछ तो अपने बच्चे खोज रहे थे एक के बेटे की बरात जा रही थी सब कुछ उनका उजड़ चुका था प्रशासन और सिविल डिफेंस के वार्डन साथी देर रात तक मशक्कत करते रहे कि उनका दुख किस प्रकार कम किया जा सके प्रखंड लोहिया नगर पोस्ट संख्या 3 के सृजन सिंह जी भूपेंद्र जी अपने सारे वार्डन के साथ देर रात तक लगे रहे लोहिया नगर के सभी पोस्ट के पोस्ट वार्डन अपनी टीम के साथ प्रशासन के साथ मोर्चा संभाला उनका सहयोग किया मौके पर लोग सिविल डिफेंस का कार्य देख कर उन्हें देवदूत की संज्ञा दे रहे थे स्टाफ आफिसर ऋतुराज रस्तोगी ने स्थिति को देखते हुए लोहिया नगर के सभी वार्डन को हेलमेट चीफ वार्डन के सहयोग से उपलब्ध कराने की बात कही

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *