मेरठ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के रोमांच के बीच मेरठ पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने ड्रीम सिटी कॉलोनी में छापेमारी कर एक हाई-प्रोफाइल सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच चल रहे मैच पर दांव लगा रहे थे।
प्रेस वार्ता में एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि ड्रीम सिटी कॉलोनी के एक आवास में बड़े स्तर पर आईपीएल मैचों पर सट्टेबाजी हो रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 15 अप्रैल की रात को मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान दीपक जैन, रजनीश जैन और विभोर जैन के रूप में हुई है। आरोपियों के ठिकाने से सट्टेबाजी में इस्तेमाल होने वाला भारी सामान बरामद किया गया है:
पुलिस ने मौके से 2 बड़ी एलईडी टीवी और 11 मोबाइल फोन। भारी मात्रा में नकदी विभिन्न बैंकों के डेबिट कार्ड।सट्टे का हिसाब-किताब रखने वाली पर्चियां और कैलकुलेटर।
”एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पकड़े गए आरोपी तकनीक का सहारा लेकर मैच की हर गेंद पर दांव लगवा रहे थे। इनके पास से मिले मोबाइल फोन और दस्तावेजों के जरिए इनके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर सट्टे का कारोबार फैला रहा था। थाना कंकरखेड़ा में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इनके बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है ताकि मुख्य सरगना तक पहुँचा जा सके।
बाइट– विनायक गोपाल भोसले एसपी सिटी
