ED की बड़ी कार्रवाई, AAP सांसद के ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली प्रदेश

नई दिल्ली ED की बड़ी कार्रवाई, AAP सांसद के ठिकानों पर छापेमारी। प्रवर्तन निदेशालय ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से जुड़े लवली ग्रुप के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के कथित उल्लंघन के मामले में की जा रही है।दिल्ली से पहुंची ED टीम ने जालंधर और फगवाड़ा में स्थित Lovely Professional University, Lovely Autos, Lovely Sweets और Lovely Distance Education Centre समेत कई स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। मित्तल को हाल ही में राघव की जगह आम आदमी पार्टी ने उपनेता बनाया था।

Comments (0)

Your email address will not be published. Required fields are marked *