लखनऊ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व शांति यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लंबे समय बाद बौद्ध भिक्षुओं की सेवा करने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।उपमुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जब वे भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों के साथ रूस गए थे, तब वहां लाखों लोग सड़कों पर उतरकर दर्शन के लिए उमड़ पड़े थे। यह दृश्य उनके लिए आश्चर्यचकित करने वाला था और इससे भगवान बुद्ध के प्रति वैश्विक श्रद्धा का एहसास हुआ।उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया को भगवान बुद्ध का संदेश दिया है, जो शांति और करुणा का प्रतीक है। प्रधानमंत्री के उस संदेश का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि “भारत ने संसार को बुद्ध दिया है, युद्ध नहीं।”केशव प्रसाद मौर्य ने आगे कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को अपनाकर ही विश्व में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है। उन्होंने लोगों से बुद्ध के मार्ग पर चलने और समाज में सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
